गोपालगंज: बुचेया पैक्स के पूर्व अध्यक्ष मोहन पांडेय का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

Updated:
विज्ञापन
बुँचेया के पूर्व पैक्स अध्यक्ष मोहन पांडे का फाइल फोटो. | Prabhat Khabar Network

बुँचेया के पूर्व पैक्स अध्यक्ष मोहन पांडे का फाइल फोटो

बुचेया पैक्स के पूर्व अध्यक्ष और गायत्री परिवार के सदस्य मोहन पांडेय का सोमवार रात हृदय गति रुकने से निधन हो गया। वे किसानों के हितों के लिए हमेशा सक्रिय रहते थे। उनके निधन से क्षेत्र में गहरा शोक है।

विज्ञापन

Gopalganj News: सिधवलिया प्रखंड के बुचेया पैक्स के पूर्व अध्यक्ष एवं गायत्री परिवार के सदस्य मोहन पांडेय का सोमवार की रात हृदय गति रुकने से अचानक निधन हो गया. वे दो बार बुचेया पैक्स के अध्यक्ष रह चुके थे. उनके निधन की खबर मिलते ही बुचेया सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी.

मोहन पांडेय अपने सामाजिक और मिलनसार स्वभाव के कारण क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे. वे किसानों के हितों को लेकर हमेशा सक्रिय रहते थे और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए आगे बढ़कर काम करते थे. उनके निधन से सामाजिक और सहकारी क्षेत्र में भी लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया है.

जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जताया शोक

मोहन पांडेय के निधन की खबर मिलने के बाद बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उनके आवास पर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी. लोगों ने उनके निधन को क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया.

परिजनों और स्थानीय लोगों ने उनके सामाजिक योगदान को याद करते हुए कहा कि मोहन पांडेय हमेशा लोगों के सुख-दुख में साथ खड़े रहते थे. किसानों के हित से जुड़े मामलों में भी उनकी सक्रिय भूमिका रहती थी.

डुमरिया घाट पर हुआ अंतिम संस्कार

मंगलवार को नारायणी नदी के डुमरिया घाट पर मोहन पांडेय का अंतिम संस्कार किया गया. उनके बड़े पुत्र राकेश पांडेय ने उन्हें मुखाग्नि दी. अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और शुभचिंतक शामिल हुए.

लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी. उनके निधन से परिवार के साथ-साथ क्षेत्र के लोगों में भी गहरा शोक है.

Also Read: सरकारी FIR वापस होगी, लेकिन निजी FIR में फंसे छात्रों का क्या? नेहा बोरा ने बिहार सरकार से की ये मांग


विज्ञापन
Pawan Agarwal

लेखक के बारे में

By Pawan Agarwal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन