गोपालगंज: डीजे और अश्लील गाने को लेकर विवाद, ईट-लाठी से हमले में पिता-पुत्र समेत चार घायल
फोटो नं 100. सदर अस्पताल में इलाजरत घायलो की तस्वीर. | Prabhat Khabar Network
गोपालगंज के बबनेटी गांव में डीजे बजाने और अश्लील गानों को लेकर हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया. इस घटना में पिता-पुत्र समेत चार लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
Gopalganj News : मीरगंज थाना क्षेत्र के बबनेटी गांव में शनिवार को डीजे बजाने और अश्लील गाना बजाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया. कहासुनी के बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया. एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के लोगों पर ईंट और लाठी से हमला करने का आरोप लगाया है. घटना में पिता-पुत्र समेत चार लोग घायल हो गये. सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
डीजे और गाने को लेकर शुरू हुआ विवाद
घायलों की पहचान बबनेटी गांव निवासी बंशी सिंह के पुत्र रामप्रवेश सिंह, उनके पुत्र शैलेन्द्र कुमार, सुनैना देवी और रूप माला कुमारी के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार, गांव में दोनों पक्षों के बीच पहले से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था. शनिवार को डीजे बजाने और अश्लील गाना बजाने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गयी.
ईंट और लाठी से हमला करने का आरोप
आरोप है कि कहासुनी के दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने ईंट और लाठी से हमला कर दिया. इस हमले में चार लोग घायल हो गये. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गयी. परिजनों ने सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है.
कई लोगों पर मारपीट में शामिल होने का आरोप
घायलों ने मारपीट की घटना में रोहित कुमार, धोनी कुमार, पीयूष कुमार, वशिष्ठ सिंह और सतीश कुमार समेत अन्य लोगों के शामिल होने का आरोप लगाया है. मामले को लेकर पुलिस से शिकायत किये जाने की जानकारी सामने आयी है. पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और शिकायत में लगाये गये आरोपों की भी पड़ताल की जा रही है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए