जमीन विवाद में दो गुटों के बीच चला लाठी डंडा, पांच घायल

Updated at : 18 Feb 2025 11:25 PM (IST)
विज्ञापन
जमीन विवाद में दो गुटों के बीच चला लाठी डंडा, पांच घायल

घायलों को पुलिस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेहरमा लाया गया

विज्ञापन

बलबड्डा थाना क्षेत्र के कौकरा गांव में जमीन विवाद दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई. घटना के दौरान दोनों गुटों में लाठी व डंडा चलाकर एक-दूसरे को घायल कर दिया. इसमें प्रथम पक्ष के महेश दास व उनके दो पुत्र व दूसरे पक्ष से श्रवण दास, पवन दास घायल घायल हो गया. सभी घायलों को पुलिस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेहरमा लाया गया है. इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेहरमा में डॉ अजय कुमार तिवारी की देखरेख में किया जा रहा है. दूसरे पक्ष के घायल ने बताया कि पूर्व से महेश दास से जमीन विवाद का मामला चल रहा है. महेश दास केस हार गया है. आक्रोशित होकर दोपहर को पूरे परिवार के साथ लाठी डंडे लेकर मारपीट करना शुरू कर दिया. बचाने के दौरान भाई पहुंचा, तो उसे भी मारा गया. मामले में डॉ अजय कुमार तिवारी ने बताया कि सभी की स्थिति सामान्य है.

क्या कहते हैं थाना प्रभारी

घायल को बेहतर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेहरमा भेज दिया गया है. आवेदन आने पर जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी.

-अमित मारकी, थाना प्रभारी मेहरमाB

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola