नौ माह से प्रोत्साहन राशि नहीं मिलने पर सहिया ने जतायी नाराजगी

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

बसंतराय में सहियाओं की बैठक में प्रोत्साहन राशि और स्थायीकरण की मांग उठी

विज्ञापन

बसंतराय प्रखंड मुख्यालय स्थित ऐतिहासिक तालाब के किनारे रविवार को प्रखंड स्तरीय सहियाओं की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता फिरोजा खातून ने की। बैठक में प्रखंड क्षेत्र की दर्जनों सहिया साथी उपस्थित रहीं. बैठक के दौरान सहियाओं ने स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही और मनमानी पर नाराजगी जताई और अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन की चेतावनी दी. सहियाओं ने बताया कि नौ माह से प्रोत्साहन राशि नहीं मिली है, जिससे उन्हें आर्थिक और कार्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. बैठक में सहियाओं ने लंबित नौ माह की प्रोत्साहन राशि का अविलंब भुगतान, प्रोत्साहन राशि के बदले नियमित मानदेय देने, सहियाओं का स्थायीकरण, रजिस्टर मद में मिलने वाली दो हजार रुपये की राशि का पंद्रह दिनों के भीतर भुगतान, राज्य सरकार से एएनसी, पीएनसी, गृह भ्रमण, एचबीवाईसी, खसरा, बूस्टर एवं ड्यू लिस्ट सहित सभी प्रकार की प्रोत्साहन राशि को दोगुना करने की मांग की गयी. बैठक में यह भी कहा गया कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक पहल नहीं हुई, तो सहियाएं आगे उग्र आंदोलन करेंगी. बैठक में सलीमा खातून, ब्यूटी फरहत, रुबी झा, रिजवाना खातून, मुर्शीदा खातून, रुकसाना खातून, ओजीदा खातून, रुबी आरा, संगीता देवी, साजरा खातून, इसरत खातून, सुनीला देवी, अफसाना खातून, प्रीतम देवी, रजिया बेगम, पुष्पा देवी, सितारा बेगम, साहीन प्रवीण, फिरोजा बेगम, बीबी खुर्शीदा, सगुफता प्रवीण, लीला देवी सहित कई अन्य सहिया साथी उपस्थित थीं. बैठक में सहियाओं ने अपनी मांगों पर कार्रवाई करने के लिए प्रखंड प्रशासन और राज्य सरकार से तत्काल पहल की अपील की.

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola