मैंने अपनी पत्नी को फूल की तरह रखा है… सुनीता के ‘लॉक अप’ में जाने से टेंशन में आए गोविंदा
गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा, फोटो- इंस्टाग्राम
Sunita Ahuja in Lock Upp: सुनीता आहूजा ने ‘लॉक अप: सच या सजा’ में हिस्सा लेने के अपने फैसले पर गोविंदा की प्रतिक्रिया के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि शो में जाने को लेकर गोविंदा थोड़े चिंतित थे.
Sunita Ahuja in Lock Upp: बॉलीवुड स्टार गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा ने रियलिटी शो ‘लॉक अप: सच या सजा’ में हिस्सा लेकर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. नेटफ्लिक्स इंडिया पर शुरू हुए इस शो को फराह खान और रितेश देशमुख होस्ट कर रहे हैं. शो में आने से पहले सुनीता ने अपनी पर्सनल लाइफ, गोविंदा के रिएक्शन और अपने रिश्ते को लेकर कई खुलासे किए.
Why Sunita Ahuja Chose Lock Upp: ‘लॉक अप’ में आने का फैसला क्यों लिया?
सुनीता आहूजा ने स्क्रीन से बातचीत में बताया कि उन्होंने कई रियलिटी शोज के ऑफर ठुकराने के बाद ‘लॉक अप’ चुना. उन्होंने कहा, “मैंने ‘लॉक अप’ इसलिए चुना क्योंकि एकता कपूर मुझे बहुत प्यार करती हैं और मैं भी उन्हें बहुत पसंद करती हूं. वो मेरे बेटे यश के साथ फिल्म कर रही हैं और मुझे भी लॉन्च कर रही हैं. पहली बार मैं अपने बेटे की मां का किरदार निभाने जा रही हूं. मुझे ‘राइज एंड फॉल’, ‘द 50’, ‘ट्रेटर्स’ और ‘’अलायंस’ जैसे शोज के ऑफर मिले थे, लेकिन मैंने ‘लॉक अप’ चुना. मुझे लगा यहां मेरा अच्छे से ख्याल रखा जाएगा. मुझे 24 घंटे कैमरे के सामने रहने से कोई डर नहीं है. मैं जैसी हूं, वैसी ही रहूंगी. मैं किसी के लिए खुद को नहीं बदलूंगी. इस शो से लोगों को असली सुनीता आहूजा देखने को मिलेगी.”

Govinda Reaction On Sunita Joining Lock Upp: गोविंदा ने क्या कहा?
सुनीता ने बताया कि जब गोविंदा को उनके शो में जाने का पता चला तो वह काफी परेशान हो गए थे. सुनीता ने कहा, “गोविंदा कह रहे थे- ‘मैंने अपनी पत्नी को फूल की तरह संभालकर रखा है. अगर अंदर किसी ने उसे दुख पहुंचा दिया तो वो रोने लगेगी.’ गोविंदा को चिंता थी कि कोई मेरे साथ गलत व्यवहार ना करे. वो बार-बार पूछ रहे थे कि मैं ये शो क्यों कर रही हूं. लेकिन उन्हें नहीं पता कि उनकी पत्नी बहुत मजबूत है और हर परिस्थिति का सामना कर सकती है.”
Sunita Spoke About Her Marriage: रिश्ते पर बोलते हुए भावुक हुई सुनीता
लंबे समय से गोविंदा और सुनीता के रिश्ते को लेकर खबरें सामने आती रही हैं. हालांकि दोनों ने कभी आधिकारिक तौर पर तलाक की बात नहीं कही, लेकिन सुनीता कई बार अपने रिश्ते की परेशानियों पर खुलकर बात कर चुकी हैं. उन्होंने कहा, “ये फैमिली शो नहीं है, इसलिए मैं किसी को भी अपने परिवार पर बात करने नहीं दूंगी. गोविंदा इतने बड़े स्टार हैं कि कोई उन पर उंगली नहीं उठा सकता. मैं उनकी पत्नी हूं, इसलिए मैं कुछ भी कह सकती हूं, लेकिन कोई तीसरा व्यक्ति उनके बारे में कुछ नहीं बोलेगा.”
यह भी पढ़ें- किसे मिलेगी गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा की संपत्ति? खुद किया खुलासा
यह भी पढ़ें- करिश्मा कपूर ने बताया कैसे हुई थी ‘हुस्न है सुहाना’ की शूटिंग, बोलीं- गोविंदा के साथ डांस करते वक्त थी नर्वस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










