किसे मिलेगी गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा की संपत्ति? खुद किया खुलासा

Updated:
विज्ञापन

गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा, फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मुंबई एयरपोर्ट पर सुनीता आहूजा ने अपने मजाकिया अंदाज और बेबाक बयानों से सबका ध्यान खींच लिया. इस दौरान उन्होंने कृष्णा अभिषेक को लेकर भी दिल छू लेने वाली बातें कहीं.

विज्ञापन

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा एक बार फिर अपने बेबाक अंदाज की वजह से चर्चा में हैं. मुंबई एयरपोर्ट पर सुनीता अपने पेट डॉग के साथ नजर आईं. इस दौरान उन्होंने मीडिया फोटोग्राफर्स से बातचीत करते हुए ऐसा मजाकिया बयान दिया, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. एयरपोर्ट से बाहर निकलते समय सुनीता अपने पालतू कुत्ते को गोद में लेकर चल रही थी. बाद में उन्होंने उसे कार की आगे वाली सीट पर बड़े प्यार से बैठाया. इस दौरान हंसते हुए उन्होंने कहा, “मैं अपनी सारी प्रॉपर्टी इसके नाम कर दूंगी.”

विज्ञापन

कृष्णा अभिषेक के नाम पर ऐसे सुनीता ने किया रिएक्ट

सुनीता आहूजा की यह बात सुनकर वहां मौजूद एक फोटोग्राफर ने मजाक में पूछा कि फिर कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक का क्या होगा. इस पर सुनीता ने कहा, “वह मेरा बेटा है. उसके पास बहुत कुछ है. अब तो मुझे उससे लेना है. कृष्णा मुझसे भी बड़ा इंसान है. भगवान उसे और बड़ा बनाए. जब तक मैं जिंदा हूं, वह हमेशा सफल और आगे बढ़ता रहेगा.”

पुराने पारिवारिक विवाद का हुआ था अंत

कॉमेडी शो ‘लाफ्टर शेफ्स फन अनलिमिटेड’ के दौरान सुनीता आहूजा और कृष्णा अभिषेक के बीच लंबे समय से चला आ रहा पारिवारिक विवाद खत्म हो गया था. शो के एक एपिसोड में जब सुनीता मंच पर पहुंचीं तो कृष्णा उन्हें देखकर भावुक हो गए थे. वह अपनी मामी के सामने रो पड़े और जमीन पर लेटकर उनसे बीते सालों में हुई गलतियों के लिए माफी मांगी. कृष्णा की बात सुनने के बाद सुनीता ने भी बड़ा दिल दिखाया. उन्होंने कहा था कि कृष्णा उनके अपने बेटे जैसे हैं और वह उन्हें माफ करती हैं. साथ ही उन्होंने परिवार को पुरानी बातों को भुलाकर आगे बढ़ने की सलाह दी थी.

यह भी पढ़ें- ₹370 बिरयानी विवाद पर पहली बार हिमांशु जांगड़ा ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मेरी हालत खराब है, सुनाई कहानी पूरी तरह सच नहीं थी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola