कहीं आपके शहर में तो नहीं बदल गए पेट्रोल-डीजल के दाम? एक क्लिक में चेक करें 28 जून का लेटेस्ट रेट
Photo: Freepik
Petrol Diesel Price Today 28 June 2026: 28 जून 2026 के लिए पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी हो गए हैं. गाड़ी में तेल भरवाने से पहले अपने शहर की ताजा कीमत और बदलाव जरूर जान लें.
Petrol Diesel Price Today 28 June 2026: सरकारी तेल कंपनियों ने 28 जून 2026 के लिए पेट्रोल और डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए हैं. पिछले महीने लगातार चार बार कीमतें बढ़ने के बाद आज देश के ज्यादातर शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं. हालांकि कुछ शहरों में हल्का बदलाव देखने को मिला है. अगर आप आज अपनी गाड़ी में पेट्रोल या डीजल भरवाने जा रहे हैं, तो पहले अपने शहर का ताजा रेट जरूर चेक कर लें.
आज पेट्रोल का क्या है रेट?
आज देश के अधिकांश शहरों में पेट्रोल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. हालांकि पटना में पेट्रोल 1.18 रुपये प्रति लीटर महंगा होकर 114.55 रुपये पहुंच गया है, जबकि जमशेदपुर (झारखंड) में 6 पैसे की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. बाकी प्रमुख शहरों में कीमतें पहले जैसी बनी हुई हैं.
पेट्रोल रेट टेबल:
| शहर | 27 जून का रेट (₹/लीटर) | 28 जून का रेट (₹/लीटर) | बदलाव |
| पटना | 113.37 | 114.55 | +1.18 |
| भागलपुर | 114.37 | 114.37 | कोई बदलाव नहीं |
| दरभंगा | 114.16 | 114.16 | कोई बदलाव नहीं |
| गया | 114.31 | 114.31 | कोई बदलाव नहीं |
| मुजफ्फरपुर | 114.10 | 114.10 | कोई बदलाव नहीं |
| रांची | 106.19 | 106.19 | कोई बदलाव नहीं |
| देवघर | 104.99 | 104.99 | कोई बदलाव नहीं |
| धनबाद | 105.35 | 105.35 | कोई बदलाव नहीं |
| जमशेदपुर | 105.22 | 105.28 | +0.06 |
| लखनऊ | 101.86 | 101.86 | कोई बदलाव नहीं |
| नोएडा | 101.96 | 101.96 | कोई बदलाव नहीं |
| दिल्ली | 102.12 | 102.12 | कोई बदलाव नहीं |
| मुंबई | 111.21 | 111.21 | कोई बदलाव नहीं |
| कोलकाता | 113.51 | 113.51 | कोई बदलाव नहीं |
| चेन्नई | 107.76 | 107.76 | कोई बदलाव नहीं |
| बेंगलुरु | 111.68 | 111.68 | कोई बदलाव नहीं |
| गुरुग्राम | 102.97 | 102.97 | कोई बदलाव नहीं |
| भोपाल | 114.54 | 114.54 | कोई बदलाव नहीं |
डीजल के दाम में क्या बदलाव हुआ?
डीजल की कीमतों में भी आज बड़े स्तर पर कोई बदलाव नहीं हुआ है. पटना में डीजल 1.13 रुपये प्रति लीटर बढ़कर 100.49 रुपये हो गया है. वहीं जमशेदपुर में 6 पैसे की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. बाकी शहरों में डीजल के रेट स्थिर बने हुए हैं.
डीजल रेट टेबल:
| शहर | 27 जून का रेट (₹/लीटर) | 28 जून का रेट (₹/लीटर) | बदलाव |
| पटना | 99.36 | 100.49 | +1.13 |
| भागलपुर | 100.30 | 100.30 | कोई बदलाव नहीं |
| दरभंगा | 100.10 | 100.10 | कोई बदलाव नहीं |
| गया | 100.26 | 100.26 | कोई बदलाव नहीं |
| मुजफ्फरपुर | 100.05 | 100.05 | कोई बदलाव नहीं |
| रांची | 101.31 | 101.31 | कोई बदलाव नहीं |
| देवघर | 100.21 | 100.21 | कोई बदलाव नहीं |
| धनबाद | 100.55 | 100.55 | कोई बदलाव नहीं |
| जमशेदपुर | 100.42 | 100.48 | +0.06 |
| लखनऊ | 95.36 | 95.36 | कोई बदलाव नहीं |
| नोएडा | 95.44 | 95.44 | कोई बदलाव नहीं |
| दिल्ली | 95.20 | 95.20 | कोई बदलाव नहीं |
| मुंबई | 97.83 | 97.83 | कोई बदलाव नहीं |
| कोलकाता | 99.82 | 99.82 | कोई बदलाव नहीं |
| चेन्नई | 99.55 | 99.55 | कोई बदलाव नहीं |
| बेंगलुरु | 99.56 | 99.56 | कोई बदलाव नहीं |
| गुरुग्राम | 95.64 | 95.64 | कोई बदलाव नहीं |
| भोपाल | 99.64 | 99.64 | कोई बदलाव नहीं |
पिछले महीने कीमतें क्यों बढ़ी थीं?
मई 2026 में सरकारी तेल कंपनियों ने चार बार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए थे. 15 मई, 19 मई, 23 मई और 25 मई को हुई बढ़ोतरी के बाद दोनों फ्यूल करीब 7.5 से 8 रुपये प्रति लीटर तक महंगे हो गए थे. इसके बाद से कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है.
पेट्रोल-डीजल के दाम कैसे तय होते हैं?
भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के भाव, डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति, केंद्र और राज्य सरकारों के टैक्स, परिवहन लागत और पेट्रोल पंप के कमीशन के आधार पर तय होती हैं.
ये भी पढ़ें: अब 3 दिन में मिलेगा पासपोर्ट , जानें फीस, दस्तावेज और आवेदन का पूरा प्रोसेस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Soumya Shahdeo
सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










