लाड़ली बहना योजना: 39वीं किस्त का इंतजार खत्म! रक्षाबंधन से पहले मिल सकते हैं 1500 रुपये
लाड़ली बहना योजना का सांकेतिक तस्वीर, फोटो AI
Ladli Behna Yojana 39 Kist: मध्य प्रदेश की महिलाओं को लाड़ली बहना योजना की 39वीं किस्त का इंतजार है. डॉ मोहन यादव के नेतृत्व वाली मध्य प्रदेश सरकार रक्षाबंधन के मौके पर प्रदेश की लाभार्थी बहनों को आर्थिक सौगात देने की तैयारी में जुटी है.
Ladli Behna Yojana 39 Kist: 39वीं किस्त के भुगतान की तारीख को लेकर सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. इसके बावजूद उम्मीद जताई जा रही है कि रक्षाबंधन से पहले पात्र महिलाओं के खातों में 1,500 रुपये की किस्त ट्रांसफर की जा सकती है. सरकार की घोषणा के बाद ही किस्त की तारीख को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी.
मुख्यमंत्री ने योजना को लेकर क्या दिया बयान?
मुख्यमंत्री डॉ मोहन योदव ने 15 अगस्त को अपने संबोधन में लाड़ली बहना योजना का जिक्र किया था. उन्होंने कहा, "मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना 1 करोड़ 25 लाख से ज्यादा बहनों के सशक्तिकरण का जरिया बन गई है. इसके साथ ही, लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत 53 लाख 55 हजार से ज्यादा बेटियों को लाभ मिल रहा है."
किन महिलाओं को किस्त का पैसा नहीं मिलेगा?
समग्र e-KYC न होना: जिन महिलाओं का समग्र पोर्टल पर आधार e-KYC अधूरा है.
DBT (Direct Benefit Transfer) निष्क्रिय होना: बैंक खाता आधार से लिंक न होने या बैंक खाते में DBT एक्टिवेट न होने के कारण पैसा ट्रांसफर नहीं हो पाता.
खाता निष्क्रिय (Inoperative) या संयुक्त (Joint Account) होना: महिला का बैंक खाता बंद/फ्रीज हो या खाता किसी अन्य सदस्य के साथ संयुक्त हो (केवल महिला का व्यक्तिगत खाता ही मान्य है).
60 वर्ष से अधिक आयु: जिन महिलाओं की आयु 60 वर्ष पूरी हो चुकी है, वे इस योजना से बाहर होकर सामाजिक सुरक्षा (वृद्धावस्था) पेंशन श्रेणी में स्थानांतरित हो जाती हैं.
अविवाहित महिलाएं: यह योजना केवल विवाहित, विधवा, तलाकशुदा या परित्यक्ता महिलाओं के लिए है.
ये भी पढ़ें: कर्नाटक में PUC टेस्ट हुआ महंगा, जानिए दोपहिया और चार पहिया वाहनों के नए रेट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए