गोड्डा में महिला की संदिग्ध मौत, पति पर गला दबाकर हत्या का आरोप
सांकेतिक तस्वीर (AI Image)
Godda Woman Found Dead: झारखंड के गोड्डा जिले के राजाभीठा थाना क्षेत्र में 35 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत के बाद उसके पति पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगा है. ग्रामीणों का दावा है कि घरेलू विवाद के दौरान वारदात हुई. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.
बोआरीजोर से ध्रुव भगत की रिपोर्ट
आपके शहर में
Godda Woman Found Dead: गोड्डा के राजाभीठा थाना क्षेत्र के बड़ा अमरपुर पंचायत अंतर्गत मुरूडेडे गांव में 35 वर्षीय महिला होपनमय चोड़े की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मृतका के पति मनु हसदा पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया गया है. पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. मृतका अपने पीछे 2 छोटे-छोटे बच्चे छोड़ गई है.
ग्रामीणों ने लगाए गंभीर आरोप
ग्रामीण ने बताया कि गुरुवार के रात को पति पत्नी में झगड़ा हो रहा था. पति शराब का आदि है और हर दिन घर में झगड़ा झंझट होता रहता था. शराब के नशा में पति अपने पत्नी को हमेशा मार पीट करता रहता था. ग्रामीणों ने बताया कि गुरुवार के रात को पति-पत्नी का झगड़ा अधिक बढ़ गया. गुरुवार की रात भी दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने घर में रखी धोती से कथित तौर पर पत्नी का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
ग्रामीणों ने दी पुलिस को सूचना
ग्रामीणों ने बताया कि घर से झगड़े की आवाज सुनकर जब लोग पहुंचे तो महिला मृत अवस्था में पड़ी थी. ग्रामीणों के द्वारा पुलिस को मामले की सूचना दी गई. गोड्डा एसडीपीओ आकाश भारद्वाज पुलिस इंस्पेक्टर बिशनदेव चौधरी थाना प्रभारी योगेश कुमार यादव दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. घटना की जानकारी लेते हुए पुलिस ने लाश को कब्जे में लिया. पति को भी हिरासत में लिया गया. हत्या में इस्तेमाल धोती को भी बरामद कर लिया गया है और पति से पूछताछ किया जा रहा है.
पुलिस जांच में जुटी
एसडीपीओ ने बताया कि लाश को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जानकारी दिया जा सकता है. हालांकि पति वर्तमान में हत्या से इनकार कर रहा है और आत्महत्या का मामला बता रहा है. पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है.
यह भी पढ़ें: उत्तरी छोटानागपुर के 7 जिलों में 3 साल से जमे शिक्षाकर्मियों का होगा ट्रांसफर, 27 जून को बैठक
यह भी पढ़ें: रांची के शिक्षाविद अभय कुमार मिश्रा को अग्रिम जमानत, हाईकोर्ट ने तीन सप्ताह में सरेंडर करने का दिया निर्देश
यह भी पढ़ें: धनबाद, खरसावां और नोवामुंडी में 28 जून से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, लाखों बच्चों को पिलाई जाएगी जीवनरक्षक खुराक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए