बसंतराय : पुलिस पर हमले के मामले में अब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं, छापेमारी जारी
बसंतराय के राहा गांव में पुलिस टीम पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने 13 नामजद समेत 25 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया है, आरोपियों की तलाश जारी है.
बसंतराय : राहा गांव में पुलिस टीम पर हमले के मामले में अब तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. बसंतराय पुलिस ने मामले में 13 नामजद समेत करीब 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.
आपके शहर में
पूछताछ के दौरान हुआ था विवाद
राहा गांव के हरिजन टोला में सोशल मीडिया पर वायरल एक विवादित वीडियो के मामले में पुलिस पूछताछ के लिए आरोपी प्रमोद दास के घर पहुंची थी. इसी दौरान आरोपी पक्ष और पुलिस के बीच कहासुनी हो गयी. इसके बाद आसपास के लोग भी वहां जुट गये और पुलिस टीम पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया.
एएसआई के सिर में लगी थी चोट
अचानक हुए हमले में बसंतराय थाना के एएसआई सत्यदीप कुमार के सिर में गंभीर चोट लगी थी. घायल पुलिसकर्मी को इलाज के लिए पथरगामा अस्पताल ले जाया गया था. घटना के बाद पुलिस ने मामले में कांड संख्या 68/26 दर्ज कर जांच शुरू की.
वीडियो और अन्य साक्ष्यों से हो रही पहचान
पुलिस वायरल वीडियो के साथ-साथ पुलिस टीम पर हमले की पूरी घटना की भी जांच कर रही है. प्राथमिकी में नामजद आरोपियों के अलावा अज्ञात लोगों की पहचान वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर की जा रही है. पुलिस का कहना है कि पुलिस टीम पर हमला करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए