गोड्डा के प्रवासी मजदूर की गोवा में मौत, गांव में मचा कोहराम; शव लाने को प्रशासन से गुहार
गोवा में बीमार मजदूर की मौत. परिवार बेहाल, शव लाने को जिला प्रशासन से गुहार. अंतिम संस्कार पर संशय. पूरी जानकारी.
गोड्डा : महगामा प्रखंड के गुड़िया गांव निवासी प्रवासी मजदूर शिशु राय (45 वर्ष) की गोवा में मौत हो गयी. परिवार के अनुसार उनकी मौत बीमारी की वजह से अस्पताल में इलाज के दौरान हुई.
आपके शहर में
छह माह पहले गए थे गोवा
मृतक के परिजनों ने बताया कि शिशु राय करीब छह माह पहले मजदूरी करने के सिलसिले में गोवा गए थे. परिवार का भरण-पोषण वहीं से करते थे. शनिवार को तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गयी.
पत्नी और दो बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल
मृतक अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चे छोड़ गए हैं. मौत की खबर के बाद गुड़िया गांव स्थित घर में कोहराम मच गया है. पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है. पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है.
शव गांव लाने की कोशिश
इधर, परिजन मृतक के शव को गांव मंगाने की व्यवस्था में जुटे हैं. हालांकि शव को गांव लाने को लेकर अनुमंडल एवं जिला प्रशासन की ओर से अब तक कोई बेहतर पहल नहीं हो पायी है. परिजनों ने जिला प्रशासन से मानवीय आधार पर शव को जल्द से जल्द गांव लाने की व्यवस्था करने की गुहार लगायी है, ताकि अंतिम संस्कार किया जा सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए