बोआरीजोर के सुदूर गांवों में सोलर जल मीनार खराब, ग्रामीणों में पानी को लेकर नाराजगी

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

बड़ा केरा, छोटा केरा और छोटा बोआरीजोर में पीने के पानी की समस्या

विज्ञापन

बोआरीजोर प्रखंड के सुदूर गांव बड़ा केरा, छोटा केरा और छोटा बोआरीजोर में कई महीनों से सोलर जल मीनार खराब पड़ा हुआ है, जिससे सैकड़ों ग्रामीण पीने के पानी के लिए परेशान हैं. ग्रामीण सुंदरा पहड़िया, दिनेश पहाड़िया, राघव मालतो, चांदी पहाड़ीन, सूरजा पहाड़िया ने बताया कि बड़ा केरा और छोटा केरा गांव अत्यंत सुदूर पहाड़ी क्षेत्र में स्थित हैं। जल मीनार में तकनीकी खराबी के कारण यह बंद पड़ा है. ग्रामीणों ने कई बार विभागीय अधिकारियों को इसकी सूचना दी, लेकिन अभी तक कोई सकारात्मक पहल नहीं की गयी, जिससे उनकी परेशानियां बढ़ती जा रही हैं. ग्रामीण सुबह जल्दी उठकर लगभग दो किलोमीटर की दूरी तय कर पानी लाते हैं और अपनी प्यास बुझाते हैं. ग्रामीणों ने प्रखंड प्रशासन से जल मीनार को जल्द दुरुस्त करने की मांग की है ताकि उन्हें शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सके. उन्होंने यह भी बताया कि लगातार बढ़ते तापमान के कारण पानी की मांग बढ़ती जा रही है. इस पर बीडीओ मिथिलेश कुमार सिंह ने कहा कि 15वें वित्त आयोग की राशि प्रखंड में पहुंच चुकी है और इस राशि का उपयोग करके खराब जल मीनार को जल्द ही दुरुस्त किया जाएगा, जिससे ग्रामीणों को पर्याप्त पीने का पानी उपलब्ध हो सके.

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola