गोड्डा में राज्य का पहला प्रमंडलस्तरीय पीएमएफएमइ महोत्सव

Updated at : 19 Feb 2025 11:52 PM (IST)
विज्ञापन
गोड्डा में राज्य का पहला प्रमंडलस्तरीय पीएमएफएमइ महोत्सव

सरकार कर रही युवाओं को जल्द नौकरी देने की तैयारी : संजय यादव

विज्ञापन

गोड्डा कॉलेज मैदान में संतालपरगना प्रमंडल स्तरीय पीएमएफएमइ (प्रधानमंत्री फॉर्मलाइजेशन ऑफ माइक्रो फूड इंटरप्राइजेज) महोत्सव 2024 -25 बुधवार को शुरू हुआ. महोत्सव का उद्घाटन श्रम, नियोजन एवं उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव ने किया. इस योजना में यह राज्य का पहला महोत्सव है. उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मंत्री श्री यादव ने कहा कि युवाओं को नौकरी देने के लिए राज्य सरकार ने तैयारी शुरू कर दी है. सरकार लोगों के आर्थिक विकास पर ध्यान दे रही है. प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना में कम से कम 10 लाख की राशि के ऋण पर सरकार की ओर से 35 प्रतिशत की सब्सिडी दी जा रही है. सरकार की हर सफल योजनाओं की जानकारी जनता तक जानी चाहिए. सरकार जिस तरह से उद्योग विभाग की ओर से ग्राम स्तर पर लोगों के आर्थिक उन्नयन का काम कर रही है, इससे राज्य विकास की ओर अग्रसर है. उनका मंत्रालय व सरकार का मुख्य काम खाद्य प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देकर उनका आर्थिक विकास करना है. श्री यादव ने कहा : विपक्ष अब कुछ बोलने की स्थिति में नहीं है, क्योंकि राज्य विकास की ओर है. झारखंड देश का अव्वल राज्य बनेगा. उन्होंने शायराना अंदाज में कहा : ये राहे ले जायेगी एक ही मंजिल तक हौसला बरकरार रहेगा. इस अवसर पर डीसी जिशान कमर ने कहा कि गोड्डा में राज्य का पहला प्रमंडल स्तरीय महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. राज्य में सबसे ज्यादा 216 लोगों को उद्योग के लिये सरकार की ओर से प्रोत्साहन राशि दी गयी है. पीएमएफएमइ योजना के तहत न केवल योजना, बल्कि ब्रांडिंग तक का काम में सरकार मदद करती है. इस दौरान उद्योग विभाग के अवर सचिव ललित कुमार, डीडीसी स्मिता टोप्पो, डीएफओ पवन बाघ शालीग्राम ने भी बातें रखी. जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक आरके चतुर्वेदी व बैंकों के पदाधिकारियों को मेमेंटो देकर सम्मानित किया गया.

संताल परगना से 40 स्टॉल लगे थे

कार्यक्रम सथल पर 40 स्टॉल लगाये गये थे. मंत्री श्री यादव ने सभी का निरीक्षण किया. इस दौरान सूक्ष्म खाद्य उद्योग को बढ़ावा को लेकर 29 लाभुकों को चेक भी दिया गया गया. दुमका, देवघर, साहिबगंज, पाकुड़, जामताडा व गोड्डा के लाभुकों में किरण देवी, दिवाकर मंडल, अमीर फैसल, दीपन दास, सुदामा दास, प्रदीप शर्मा, सूरज कुमार, प्रदीप मंडल आदि थे. वहीं कार्यक्रम में पूर्व जिप अध्यक्ष सह मंत्री पत्नी कल्पना देवी, सांसद प्रतिनिधि कृष्ण कन्हैया, झारक्राफ्ट के प्रबंधक मो अब्दुल कादिर, रांची से आयी पूनम कुमारी, अंजली कुमारी, राजद महासचिव मो जाहिद इकबाल, जेएसपीएलएस के कोर्डिनेटर सोमेश चंद्र, डॉली गुप्ता, सरिता दुबे आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola