नशे में धुत्त बाइक सवार ने बालक को मार कर किया जख्मी, भागलपुर रेफर

Updated at : 19 Feb 2025 11:41 PM (IST)
विज्ञापन
नशे में धुत्त बाइक सवार ने बालक को मार कर किया जख्मी, भागलपुर रेफर

बाइक सवार की नहीं हो सकी है पहचान

विज्ञापन

पोड़ैयाहाट के मुर्गाबनी रोड पर बुधवार की दोपहर नशे में धुत्त बाइक सवार ने 10 वर्षीय बालक को धक्का मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. बालक की पहचान रेहान के रूप में की गयी है, जबकि बाइक सवार की पहचान नहीं की जा सकी है. बाइक सवार भी दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल है. बालक को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए मायागंज रेफर कर दिया गया है. वहीं घायल बाइक सवार का उपचार सदर अस्पताल में ही किया जा रहा है. बाइक सवार की पहचान नहीं हो पायी है. पहचान नहीं होने की वजह से उपचार के लिए बाहर नहीं भेजा जा सका है.

घायल बालक की हालत चिंताजनक, सिर व पैर में लगी चोट

उधर, घायल बालक की हालत चिंताजनक बनी हुई है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार तेज रफ्तार से बाइक चला रहा था, जबकि बालक पैदल सड़क पार कर रहा था. तभी बाइक की चपेट में आ गया. धक्का लगने के बाद बालक काफी दूर तक फेंका गया. वहीं बाइक सवार भी चोटिल होकर सड़क पर बेहोश हो गया. इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया और एंबुलेंस से दोनों घायलों को पहले पोड़ैयाहाट व बाद में सदर अस्पताल पहुंचाया गया. घायल बालक का सिर व पैर बुरी तरह से चोटिल हो गया है. बाइक सवार का बाइक जेएच 04 एक्स 5010 है. बाइक को ग्रामीणों ने ही जब्त कर पुलिस को सौंप दिया है. पोड़ैयाहाट पुलिस को भी पूरे मामले की जानकारी दी गयी है. पूछे जाने पर पोड़ैयाहाट पुलिस ने बताया कि बाइक सवार की पहचान की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola