अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकरायी, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Published by : SANJEET KUMAR Updated At : 19 Sep 2025 11:32 PM
गोड्डा से धोरैया जा रहे थे शास्त्रीनगर निवासी व्यवसायी, भर्ती
शुक्रवार की दोपहर एक भीषण सड़क दुर्घटना में गोड्डा जिला मुख्यालय के शास्त्रीनगर निवासी व्यवसायी आशुतोष झा उर्फ बबलू झा और उनकी मां गंभीर रूप से घायल हो गये. यह हादसा बांका जिले के पंजवारा-घोघा स्टेट हाईवे पर धोरैया थाना क्षेत्र अंतर्गत अहीरो गांव के समीप हुआ, जब उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गयी. मिली जानकारी के अनुसार, व्यवसायी आशुतोष झा अपनी मां के साथ कार से धोरैया की ओर जा रहे थे. तेज गति और अनियंत्रित वाहन चलते हुए अचानक सड़क किनारे लगे सुरक्षा गार्ड से टकरा गया, जिससे कार पलट गयी. हादसे में दोनों सवार गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को धोरैया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है. सूचना मिलते ही धोरैया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया. इस घटना ने एक बार फिर तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरों की ओर ध्यान आकर्षित किया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










