सौहार्दपूर्ण माहौल में मनायें दीपावली व काली पूजा : एसडीओ
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 Oct 2025 6:58 PM
बैठक में प्रमुख अवधेश साह, बीडीओ सह प्रभारी सीओ नितेश कुमार गौतम, पुलिस निरीक्षक विष्णुदेव चौधरी, थाना प्रभारी मनोहर कुमार समेत पूजा कमेटी, जनप्रतिनिधि व गणमान्य मौजूद थे.
प्रतिनिधि, पथरगामा दीपावली, काली पूजा व छठ पर्व को लेकर शनिवार को थाना में शांति समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता गोड्डा एसडीओ बैद्यनाथ उरांव ने की. बैठक में प्रमुख अवधेश साह, बीडीओ सह प्रभारी सीओ नितेश कुमार गौतम, पुलिस निरीक्षक विष्णुदेव चौधरी, थाना प्रभारी मनोहर कुमार समेत पूजा कमेटी, जनप्रतिनिधि व गणमान्य मौजूद थे. इस दौरान गोड्डा एसडीओ बैद्यनाथ उरांव ने शांतिपूर्ण माहौल में दीपावली काली पूजा, चित्रगुप्त पूजा, गोवर्धन पूजा एवं छठ पर्व मनाने की अपील की. पथरगामा हाट रोड में लगने वाले काली पूजा सह मेला पर उन्होंने कहा कि जिस जगह पर काली प्रतिमा की पूजा की जाती है. वहीं पर मेला का आयोजन होता है. अन्य जगहों से भी पहुंचे पूजा कमेटी के सदस्यों निर्देश देते कहा कि जिस जगह प्रतिमा व मेला का आयोजन होता है. वहीं करें. नयी जगह पर काली पूजा से संबंधित किसी प्रकार का कोई कार्य नहीं करना है. उन्होंने काली पूजा कमेटी के सभी सदस्यों से आयोजन की जानकारी ली. कहा कि विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर प्रखंड क्षेत्र के काली मंदिरों में मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल की तैनाती की जायेगी. अफवाहों से दूर रहने की बात कही. कहा कि यदि कोई अफवाह फैलाता है तो अफवाह फैलाने वाले को चिह्नित कर पुलिस प्रशासन को सूचित करें, ताकि वैसे व्यक्ति पर त्वरित कार्रवाई की जा सके. मौके पर अवर निरीक्षक रवि किस्कू, सामाजिक कार्यकर्ता निरंजन प्रसाद यादव, प्रदीप यादव, अनिल कुमार, मुन्ना गुमानीवाल, हर्ष सिंह, नितेश कुमार, दीपक कुमार पंडित, विकास कुमार, राहुल टुडू, दीपक कुमार पंडित आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










