भाईचारा एवं शांति के माहौल में मनायें दुर्गा पूजा : पुलिस इंस्पेक्टर
Published by : SANJEET KUMAR Updated At : 19 Sep 2025 11:27 PM
शांति समिति की बैठक संपन्न, डीजे व अश्लील गीतों पर रहेगा प्रतिबंध
ललमटिया थाना परिसर में शुक्रवार को दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता पुलिस इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार ने की. उन्होंने उपस्थित पूजा समिति के सदस्यों, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि 22 सितंबर से कलश स्थापना के साथ दुर्गा पूजा की शुरुआत होगी, जिसे भाईचारे और शांति के वातावरण में सम्पन्न कराना हम सभी की जिम्मेदारी है. इंस्पेक्टर ने सभी पूजा समितियों से पंडाल में सीसीटीवी कैमरा अनिवार्य रूप से लगाने की अपील की, ताकि असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखी जा सके. उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि डीजे बजाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा और अश्लील गीतों के प्रसारण पर भी रोक रहेगी. मूर्ति विसर्जन निर्धारित मार्गों से ही करने का निर्देश दिया गया है. पूजा के दौरान पुलिस की गश्ती लगातार चलती रहेगी. किसी भी आपात स्थिति या संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस को देने की अपील की गयी. बैठक के दौरान पूर्व मुखिया कैलाश भगत के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. इस अवसर पर प्रमुख जशीनता हेंब्रम, थाना प्रभारी रोशन कुमार, शंकर यादव, प्रभाष दास, पूर्व जिप सदस्य रामजी साह, दिलदार अंसारी, अरुण हेंब्रम सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे. बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










