सुरक्षा व्यवस्था, पंडाल प्रबंधन व जुलूस नियंत्रण को लेकर दिये गये निर्देश

Published by : SANJEET KUMAR Updated At : 21 Sep 2025 11:08 PM

विज्ञापन

दुर्गा पूजा को लेकर महागामा थाना में शांति समिति की बैठक सम्पन्न

विज्ञापन

शारदीय नवरात्र और दुर्गा पूजा के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर शनिवार को महागामा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता एसडीपीओ चंद्रशेखर आजाद ने की. बैठक में महागामा, ऊर्जा नगर, लहठी और खुटहरी स्थित दुर्गा पूजा समितियों के पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे. बैठक में महागामा के प्राचीन दुर्गा मंदिर को लेकर विशेष चर्चा हुई. पूजा समिति ने वहां अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की मांग की. साथ ही पंडाल, विसर्जन और यातायात व्यवस्था से संबंधित सुझाव भी दिये गये. एसडीपीओ ने कहा कि दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनायी जाएगी. उन्होंने सभी पूजा समितियों को निर्देश दिया कि पूजा पंडाल वाटरप्रूफ हों और प्रवेश तथा निकासी के लिए अलग द्वार बनायें. महिलाओं के लिए अलग प्रवेश द्वार, फायर सेफ्टी के लिए बालू की व्यवस्था और शॉर्ट सर्किट से बचाव हेतु नए बिजली तारों का प्रयोग सुनिश्चित करने को कहा गया. विसर्जन स्थल पर रस्सी से घेरा, स्थानीय तैराक, और ट्यूब की व्यवस्था अनिवार्य बताई गयी. थाना प्रभारी शिवदयाल सिंह ने कहा कि पूजा के दौरान दंडाधिकारियों के साथ हर पंडाल और जुलूस मार्ग पर पुलिस बल तैनात रहेगा. सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखी जाएगी और अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. सभी पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाने, जुलूस के दौरान अस्त्र-शस्त्र व नशे से परहेज रखने का निर्देश दिया गया. बैठक में इंस्पेक्टर उपेंद्र कुमार महतो, बीडीओ सोनाराम हांसदा सहित कई पूजा समिति सदस्य व गणमान्य लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola