सिदो-कान्हू ड्रामा में कुमर्सी व लांगड़े नृत्य में सुंदरपहाड़ी प्रथम

Updated at : 18 Feb 2025 11:12 PM (IST)
विज्ञापन
सिदो-कान्हू ड्रामा में कुमर्सी व लांगड़े नृत्य में सुंदरपहाड़ी प्रथम

लांगड़े नृत्य में प्रथम रहे पहाड़पुर सुंदरपहाडी को दी गयी 20 हजार की राशि

विज्ञापन

सिदो-कान्हू स्थापना मेला के उपलक्ष्य में सरैया में आयोजित दो दिवसीय ड्रामा एवं लांगड़े नृत्य का समापन देर संध्या पारितोषिक वितरण के साथ हो गया. मुख्य अतिथि रूप में घाट कुराबा पंचायत के मुखिया मुकेश चौधरी ने शिरकत किया. पुरस्कार वितरण अतिथि एवं आयोजन समिति द्वारा किया गया. सिदो-कान्हू ड्रामा में कुमर्सी ड्रामा पार्टी ने प्रथम स्थान हासिल किया. प्रथम पुरस्कार स्वरूप 20 हजार नकद राशि देकर पुरस्कृत किया गया. द्वितीय स्थान पर रहे लतौना ड्रामा पार्टी को द्वितीय पुरस्कार के रूप में 15 हजार नकद राशि देकर पुरस्कृत किया गया. लांगड़े नृत्य में प्रथम रहे पहाड़पुर सुंदरपहाडी को 20 हजार की राशि प्रदान कर पुरस्कृत किया गया. द्वितीय स्थान पर रहे जोजोडीह देवदांड़ को 15 हजार व तृतीय स्थान पर रहे पदुमपुर पोड़ैयाहाट को 10 हजार नकद राशि देते हुए पुरस्कृत किया गया. इस मौके पर मनोज मुर्मू, बेटका हेंब्रम, बेटालाल मुर्मू, शिवलाल किस्कू, सनत मुर्मू, कमल मुर्मू, साहेबराम मुर्मू, लखीराम मुर्मू समेत बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola