महाशिवरात्रि पर्व को लेकर मंदिरों में रंग-रोगन शुरू

Updated at : 20 Feb 2025 11:41 PM (IST)
विज्ञापन
महाशिवरात्रि पर्व को लेकर मंदिरों में रंग-रोगन शुरू

महाशिवरात्रि पर्व के दूसरे दिन मंदिर प्रांगण में होगा महाप्रसाद वितरण

विज्ञापन

बोआरीजोर प्रखंड के ललमटिया, लौहंडिया बाजार, श्रीपुर बाजार, राजाभीठा, बोआरीजोर आदि गांवों में पूजा समिति के सदस्यों के नेतृत्व में क्षेत्र के शिव मंदिर एवं माता पार्वती के मंदिर का रंग-रोगन का कार्य युद्धस्तर पर कराया जा रहा है. ललमटिया मंदिर के पूजा समिति सदस्य अनिल कुमार ने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व की तैयारी जोर-जोर से की जा रही है. भगवान शिव एवं माता पार्वती का शुभ विवाह धूमधाम से कराया जाएगा. लौहंडिया बाजार शिव मंदिर के पूजा समिति के सदस्य सुजीत कुमार साह ने बताया कि मंदिर प्रांगण को लाइटिंग से सजाया जाएगा और भोलेनाथ का बारात गाजे-बाजे के साथ भूत-पिशाच की टोली के माध्यम से निकाली जाएगी और भगवान भोलेनाथ के शुभ विवाह के अवसर पर पूरे गांव में लाइटिंग की व्यवस्था की जायेगी, ताकि गांव में बारात को भ्रमण करने में किसी भी तरह का कठिनाई नहीं हो. महाशिवरात्रि पर्व के दूसरे दिन मंदिर प्रांगण में महाप्रसाद वितरण किया जाएगा. ललमटिया थाना प्रभारी मुकेश कुमार रावत ने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व को लेकर पुलिस पूरी तरह से तैयारी कर ली है. शांतिपूर्वक रूप से पर्व संपन्न हो, इसके लिए पुलिस लगातार गश्ती करेगी. शांति भंग करने वाले व्यक्ति पर पुलिस कार्रवाई करेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola