कुंभकार समाज की एकजुटता पर ज़ोर, राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने की अपील

Published by : SANJEET KUMAR Updated At : 03 Sep 2025 10:59 PM

विज्ञापन

झारखंड प्रजापति कुंभकार महासंघ की बैठक सम्पन्न

विज्ञापन

स्थानीय महर्षि मेंहीं आदर्श पब्लिक स्कूल, गोड्डा में रविवार को झारखंड प्रजापति कुंभकार महासंघ की जिला कार्यकारिणी की अहम बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता महासंघ के जिलाध्यक्ष शिवशंकर पंडित ने की. इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाज के प्रबुद्ध सदस्य उपस्थित रहे. बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि अक्टूबर माह में गोड्डा में भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा. इसके पूर्व सितंबर माह में जिलेभर में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा. सम्मेलन में संगठन की मजबूती, समाज के उत्थान और सरकारी योजनाओं में हिस्सेदारी जैसे विषयों पर मंथन किया जाएगा. बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र पंडित ने कहा कि ऐसे सम्मेलन समाज में नयी ऊर्जा और जागरूकता का संचार करते हैं. उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि सरकारी योजनाओं में समाज की भागीदारी सुनिश्चित हो. संरक्षक डॉ. वीके पंडित ने कहा कि समाज को एक सूत्र में बांधने के बिना विकास संभव नहीं है. उन्होंने बताया कि झारखंड में कुंभकार समाज की संख्या काफी है, लेकिन एकजुटता की कमी के कारण अपेक्षित अधिकार नहीं मिल पा रहे हैं. जिला महामंत्री लंबोदर पंडित ने कहा कि गोड्डा में समाज की अच्छी संख्या होने के बावजूद राजनीतिक पकड़ कमजोर है, जिसे अब मज़बूत करना होगा. बैठक में उपाध्यक्ष लक्ष्मण पंडित, सच्चिदानंद पंडित, भारत पंडित, अगस्त्य पंडित, मनीष पंडित, उदय पंडित, कोषाध्यक्ष रामवृक्ष पंडित और जिला कोऑर्डिनेटर अशोक पंडित सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे. सभी सदस्यों ने संगठन को मजबूत करने और समाज को एकजुट करने की दिशा में ठोस पहल करने का संकल्प लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola