शहीद बीएसएफ जवान का पार्थिव शरीर पहुंचा, दी गयी अंतिम सलामी

जम्मू कश्मीर में ड्यूटी के दौरान हुआ शहीद, गांव में पसरा मातमी सन्नाटा
पोड़ैयाहाट प्रखंड के गौरीपुर गांव में जम्मू-कश्मीर में डयूटी के दौरान बीमारी की वजह से शहीद जवान का पार्थिव शरीर गुरुवार को गांव पहुंचा. बीएसएफ जवान राजकुमार मिर्धा का शव गांव पहुंचते ही लोगों ने नम भारत माता के जयकारे लगाये. जम्मू-कश्मीर में पदस्थापित राजकुमार मिर्घा की बीमारी के कारण मृत्यु के उपरांत पार्थिव शरीर को लेकर पहुंचे साथी जवानों के साथ जिला प्रशासन व पुलिस के साथ जनप्रतिनिधि ने पुष्प अर्पित कर नमन किया. इस दौरान विधायक प्रदीप यादव के साथ एसडीओ वैद्यनाथ उरांव ने शहीद के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया. मौके पर थाना प्रभारी विनय कुमार, पूर्व जिप सदस्य सिमोन मरांडी, फूलचंद यादव आदि ने भी नमन कर जवान को अंतिम विदाई दी. इस दौरान गांव में मातमी सन्नाटा पसरा रहा. गांव में ही सशस्त्र सलामी के साथ अंत्येष्टि की गयी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




