जीरो दुर्घटना का लक्ष्य बनाकर करें कोयला खनन : सतीश मुरारी

खनन क्षेत्र में प्रवेश करने से पूर्व सुरक्षा के सभी सामग्री पहनना आवश्यक
राजमहल कोल परियोजना के ओसीपी कार्यालय सभागार में पीट सुरक्षा कमेटी की बैठक आयोजित की गयी., जिसकी अध्यक्षता प्रोजेक्ट ऑफिसर सतीश मुरारी ने किया. बैठक के दौरान श्री मुरारी ने कहा कि कोयला खनन के साथ सुरक्षा मानकों का पालन करना आवश्यक है. सुरक्षा को ध्यान में रखकर ही परियोजना क्षेत्र से कोयला उत्खनन का काम किया जाना चाहिए. खनन कार्य में जीरो दुर्घटना का लक्ष्य बनाकर कार्य करने पर दुर्घटना की संभावना कम रहती है. खनन क्षेत्र में प्रवेश करने से पूर्व सुरक्षा के सभी सामग्री पहनना आवश्यक है. हेलमेट, जूता एवं अन्य सामान अवश्य पहनकर काम करें. डंपर चलाते समय सीट बेल्ट लगायें. निर्धारित गति पर ही गाड़ी को चलायें और शराब पीकर खनन क्षेत्र में प्रवेश नहीं करें.
सुरक्षा कमेटी के सदस्यों ने किया खनन क्षेत्र का निरीक्षण
सुरक्षा कमेटी के सदस्यों ने लोहंडिया खनन क्षेत्र का निरीक्षण किया. इस दौरान कहा कि खनन क्षेत्र में मिट्टी स्लाइड हुआ है. आवश्यक है कि खनन कार्य या किसी भी कार्य उक्त स्थान पर बंद रहेगा. क्षेत्र में समुचित लाइटिंग एवं सीसीटीवी कैमरा लगाने का भी निर्णय लिया गया. मौके पर खनन मैनेजर ओपी चौधरी, निरंजन कुमार, सत्यनारायण महापात्रा, मुकेश शर्मा, आशुतोष मंडल, राम सुंदर महतो, पवन कुमार, करीम अंसारी, शीतल यादव, संतलाल लोहार आदि उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




