ePaper

पथरगामा अंचल कार्यालय ने अवैध कब्जा हटाने का अल्टीमेटम किया जारी

Updated at : 26 Aug 2025 11:41 PM (IST)
विज्ञापन
पथरगामा अंचल कार्यालय ने अवैध कब्जा हटाने का अल्टीमेटम किया जारी

सरकारी जमीन पर अतिक्रमण 31 अगस्त तक हटाने के दिए निर्देश

विज्ञापन

पथरगामा अंचल कार्यालय ने सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने वाले अतिक्रमणकारियों को सख्त चेतावनी दी है. प्रभारी सीओ नितेश कुमार गौतम ने आम सूचना जारी कर कहा है कि पथरगामा कलाली मोड़ से लेकर सोनारचक और पथरगामा मुख्य चौक से तुलसीकित्ता तक कब्जा की गई सरकारी जमीन को 31 अगस्त 2025 तक खाली कर दिया जाये. उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि निर्धारित समय सीमा तक अतिक्रमण हटाया नहीं गया, तो 1 सितंबर 2025 से सरकारी नियमों के तहत सभी अवैध दुकानों एवं कब्जा किये गये स्थानों को अतिक्रमणमुक्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी. इस प्रक्रिया में लगने वाली सारी लागत संबंधित दुकानदारों और अतिक्रमणकारियों से वसूल की जाएगी. पथरगामा अंचल कार्यालय ने आम जनता, दुकानदारों और फल-सब्जी विक्रेताओं से अपील की है कि वे समय रहते अपनी-अपनी अतिक्रमण हटाकर कानूनी कार्रवाई से बचें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

SANJEET KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola