ePaper

ग्रामीण चिकित्सकों को मिली मलेरिया व डेंगू से बचाव की जानकारी

Updated at : 18 Oct 2025 7:06 PM (IST)
विज्ञापन
ग्रामीण चिकित्सकों को मिली मलेरिया व डेंगू से बचाव की जानकारी

मलेरिया, फाइलेरिया, कालाजार और डेंगू के उन्मूलन व बचाव को लेकर ग्रामीण चिकित्सकों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि/ ठाकुरगंगटी प्रखंड के हरिदेवी रेफरल अस्पताल के सभागार में मलेरिया, फाइलेरिया, कालाजार और डेंगू के उन्मूलन व बचाव को लेकर ग्रामीण चिकित्सकों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता चिकित्सा पदाधिकारी डॉ संजय कुमार मिश्रा ने की. केटीएस रतन कुमार ने उपस्थित चिकित्सकों को घातक बीमारियों के लक्षण, फैलाव और बचाव के उपायों की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि मलेरिया मादा एनोफिलीज मच्छर के काटने से फैलता है. समय पर इलाज न होने पर गंभीर स्वास्थ्य समस्या बन सकता है. फाइलेरिया शरीर के अंगों में असर डालता है. गंभीर मामलों में पैर “हाथी पांव” जैसी स्थिति में पहुंच सकता है. कालाजार भी मच्छर के जरिये फैलता है. इसके मामलों की तुरंत सूचना स्वास्थ्य केंद्र को देने की आवश्यकता है. रतन कुमार ने बताया कि बचाव के लिए घरों और आसपास साफ-सफाई बनाए रखना, ताजा भोजन करना और सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करना जरूरी है. समय पर उपचार से इन बीमारियों से सुरक्षा संभव है. इस दौरान कार्यालय प्रभारी विनय कुमार सिन्हा, मोहम्मद जमालुद्दीन समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola