मदनचौकी की छात्राओं को राज्यस्तरीय कबड्डी में मिला दूसरा स्थान

खेलो झारखंड 2025 के तहत आयोजित राज्यस्तरीय कबड्डी में दिव्या कुमारी (अष्टम), गुलाबी सोरेन (दशम), सोनमती हांसदा (दशम) और राजकुमारी (अष्टम) ने रांची के ताना भगत स्टेडियम में बेहतर प्रदर्शन करते हुए राज्य में दूसरा स्थान हासिल किया.
प्रतिनिधि, ठाकुरगंगटी प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित उच्च विद्यालय (कन्या) मदनचौकी की छात्राओं ने राज्यस्तरीय कबड्डी में इतिहास रचते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया है. खेलो झारखंड 2025 के तहत आयोजित राज्यस्तरीय कबड्डी में दिव्या कुमारी (अष्टम), गुलाबी सोरेन (दशम), सोनमती हांसदा (दशम) और राजकुमारी (अष्टम) ने रांची के ताना भगत स्टेडियम में बेहतर प्रदर्शन करते हुए राज्य में दूसरा स्थान हासिल किया. जीत से छात्राओं में खुशी है.छात्राओं ने पहले एक सितंबर को प्रखंड स्तरीय खेल में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय को हराकर जिला स्तर पहुंची थी. 10 अक्तूबर को आयोजित खेल प्रतियोगिता में भी उन्होंने द्वितीय स्थान प्राप्त कर राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में प्रवेश किया. शारीरिक शिक्षक नीरज कुमार ने बताया कि चारों छात्राओं ने कबड्डी में प्रखंड से लेकर राज्य स्तर तक बेहतरीन प्रदर्शन किया और इतिहास रचा है. वापसी के दौरान गोड्डा रेलवे स्टेशन पर कोषांग के अध्यक्ष अनंत कुमार और जाहिर अब्बास ने स्वागत किया. गुड्डू प्रसाद महतो ने बताया कि सभी छात्राओं ने पठन-पाठन के साथ-साथ खेल जगत में भी विद्यालय और प्रखंड का नाम रोशन किया है. माता-पिता की उपलब्धि से अत्यंत प्रसन्न हैं. वापसी के बाद सभी छात्राओं का विद्यालय परिवार ने मेडल और मिठाई देकर स्वागत किया. मौके पर अन्य शिक्षक भी उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




