लगातार बारिश से मेहरमा प्रखंड के कई गांवों में जलजमाव

Published by : SANJEET KUMAR Updated At : 31 Jul 2025 11:08 PM

विज्ञापन

नाले के अभाव में घरों में घुसा पानी, ग्रामीणों को हो रही भारी परेशानियां

विज्ञापन

मेहरमा प्रखंड क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण बलबड्डा, नया टोला, घोरीचक, प्रतापपुर, दोगाछी, अमडांड़, ढोढ़ा, मालप्रतापुर सहित दर्जनों गांवों में जलजमाव की गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गयी है. सड़कों के किनारे नाला नहीं होने के कारण बारिश का पानी घरों और रास्तों में जमा हो रहा है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. तेज बारिश के कारण बलबड्डा गांव के नया टोला और ढोढ़ा इलाके में कई घरों में बारिश का पानी घुस गया है. इससे घरों में रखे सामान को नुकसान पहुंचा है. ग्रामीणों ने बताया कि जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण हर वर्ष उन्हें इस प्रकार की स्थिति झेलनी पड़ती है. जमीन पर जमा गंदे पानी से दुर्गंध फैल रही है, जिससे ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का खतरा सता रहा है. जलजमाव के कारण मच्छरों की संख्या में भी वृद्धि हो रही है, जिससे डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों की आशंका बढ़ गयी है.

ग्रामीणों ने की नाला निर्माण की मांग

स्थानीय निवासी अमित साह, गणेश तांती, निरंजन कुमार, उमेश यादव, नरेंद्र कुमार सिंह, मनोज कुमार एवं रोहित मंडल सहित अन्य ग्रामीणों ने वरीय पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से जल्द से जल्द नाला निर्माण कराने की मांग की है, ताकि बारिश के पानी की निकासी हो सके और लोगों को राहत मिल सके. ग्रामीणों का कहना है कि यदि प्रशासन ने समय रहते आवश्यक कदम नहीं उठाया, तो आने वाले दिनों में स्थिति और अधिक भयावह हो सकती है. लोगों ने अपील की है कि समस्या का स्थायी समाधान निकालने के लिए स्थायी जल निकासी प्रणाली बनायी जाये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola