अमौर बहिरा के पास बाइक से गिरकर अधेड़ घायल

Published by : SANJEET KUMAR Updated At : 21 Sep 2025 11:06 PM

विज्ञापन

नशे में धुत व्यक्ति का मेहरमा सीएचसी में चल रहा इलाज

विज्ञापन

बलबड्डा थाना क्षेत्र के अमौर बहिरा के बीच सड़क मार्ग पर शनिवार को एक अधेड़ व्यक्ति मोटरसाइकिल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने 108 एम्बुलेंस की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेहरमा पहुंचाया. मेहरमा सीएचसी में ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. राजकुमार शील द्वारा घायल का इलाज किया जा रहा है. घटना के संबंध में थाना प्रभारी अमित मारकी ने बताया कि घायल व्यक्ति नशे में धुत था और अपना नाम व पता बताने की स्थिति में नहीं है. फिलहाल उसका उपचार जारी है और पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola