अवैध बालू लदे ट्रैक्टर ने साइकिल सवार पिता-पुत्र को रौंदा, एक गंभीर

Updated at : 03 Sep 2025 12:06 AM (IST)
विज्ञापन
अवैध बालू लदे ट्रैक्टर ने साइकिल सवार पिता-पुत्र को रौंदा, एक गंभीर

एनजीटी की रोक के बावजूद जारी है अवैध बालू परिवहन, ग्रामीणों में आक्रोश

विज्ञापन

पथरगामा प्रखंड क्षेत्र के गांधीग्राम चौक से रजौन मोड़ मुख्य मार्ग पर स्थित माल निस्तारा गांव में मंगलवार को एक अवैध बालू लदे ट्रैक्टर ने साइकिल सवार पिता-पुत्र को जोरदार टक्कर मार दी. घटना में माल निस्तारा निवासी 54 वर्षीय मनाली यादव एवं उनके 35 वर्षीय पुत्र सपूत यादव घायल हो गये. दोनों घायलों को स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सदर अस्पताल, गोड्डा भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. बताया जा रहा है कि एक की स्थिति गंभीर बनी हुई है.

तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने पीछे से मारी टक्कर

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिता-पुत्र माल निस्तारा से गांधीग्राम किसी आवश्यक कार्य हेतु जा रहे थे. इसी दौरान रजौन की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे बालू लदे ट्रैक्टर ने साइकिल सवारों को पीछे से टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गये. घटना के बाद गुस्साए परिजन और स्थानीय ग्रामीणों ने बालू लदे ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया और स्पष्ट कहा कि जब तक दोनों घायल पूरी तरह स्वस्थ नहीं हो जाते, ट्रैक्टर नहीं छोड़ा जाएगा. ग्रामीणों का आरोप है कि एनजीटी की रोक के बावजूद बालू माफिया बेखौफ होकर दिन-दहाड़े अवैध बालू का परिवहन कर रहे हैं.

अवैध परिवहन पर प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल

ग्रामीणों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि हाइवा, ट्रैक्टर और टेंपो से अवैध रूप से बालू की ढुलाई गांव-देहात के रास्तों से खुलेआम की जा रही है. बालू लदे वाहनों की रफ्तार इतनी तेज होती है कि अगर सामने कोई आ जाये, तो सीधे अस्पताल पहुंचना तय है. उन्होंने यह भी बताया कि कई बालू ट्रैक्टरों का संचालन नाबालिग ड्राइवरों द्वारा किया जा रहा है, लेकिन प्रशासन इस पर आंखें मूंदे बैठा है.

पहले भी हो चुकी हैं दुर्घटनाएं, नहीं लिया सबक

गौरतलब है कि इससे पूर्व भी अवैध बालू लदे ट्रैक्टरों द्वारा दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें कई लोग घायल हुए हैं. बावजूद इसके, प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई अब तक नहीं की गयी है. ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही अवैध बालू परिवहन पर रोक नहीं लगायी गयी, तो वे प्रशासन के खिलाफ उग्र आंदोलन करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

SANJEET KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola