137 सखी मंडलों के बीच दो करोड़ 74 लाख के चेक बंटे

Published by : SANJEET KUMAR Updated At : 20 Sep 2025 11:44 PM

विज्ञापन

मानिकपुर आजीविका महिला संकुल की वार्षिक आमसभा संपन्न

विज्ञापन

ठाकुरगंगटी. पलाश जेएसएलपीएस के तत्वावधान में मानिकपुर आजीविका महिला संकुल स्तरीय प्राथमिक स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड की वार्षिक आम सभा आयोजित की गयी. शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ और सभी अतिथियों का पौधा व पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया. सभा में मानिकपुर, भागैया, दिग्घी और तेतरियामाल सहित चार पंचायतों के कुल 329 सखी मंडलों की 3840 महिलाएं शामिल हुईं. सभा का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें विभिन्न योजनाओं से जोड़कर आजीविका संवर्द्धन के अवसर प्रदान करना था. संकुल संगठन द्वारा महिलाओं को सामुदायिक निवेश निधि, चक्रीय निधि और कैश क्रेडिट लिंकेज जैसी सुविधाओं के माध्यम से कम ब्याज पर ऋण उपलब्ध कराकर स्वरोजगार और आजीविका के नए अवसर प्रदान किए जा रहे हैं. कार्यक्रम में वित्तीय वर्ष 2024-25 का आय-व्यय विवरण प्रस्तुत किया गया. महिला सशक्तीकरण में संकुल से जुड़े 57 महिला कैडर ग्रामीण क्षेत्रों में सक्रिय हैं, जो न केवल अपनी आजीविका चला रही हैं. बल्कि अन्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में भी योगदान दे रही हैं. युवाओं और किसानों के लिए डीडीयू-जीकेयू एवं आरएसइटीआइ कार्यक्रमों के तहत कौशल प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे पूरे परिवार को लाभ मिलता है. सभा में जेंडर रिसोर्स पर्सन द्वारा घरेलू हिंसा पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया, साथ ही दो बच्चों का अन्नप्राशन और दो महिलाओं का गोद भराई संस्कार सम्पन्न हुआ. सखी मंडलों द्वारा एकत्रित मुट्ठी चावल दो असहाय महिलाओं को प्रदान किया गया. अतिथियों ने 137 सखी मंडलों को बैंक लिंकेज के तहत दो करोड़ चौहत्तर लाख रुपए का डमी चेक प्रदान किया. कार्यक्रम का संचालन शमीम अख्तर ने किया. विशिष्ट अतिथियों में प्रभारी प्रमुख कुंदन कुमार महतो, प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार मंडल, बीस सूत्री अध्यक्ष अवधेश कुमार ठाकुर, युवा मुखिया इग्नासियस मुर्मू, एसबीआई शाखा प्रबंधक नौशाद आलम सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola