युवा कांग्रेस कमेटी महागामा विधानसभा का हुआ विस्तार

Updated at : 18 Feb 2025 11:02 PM (IST)
विज्ञापन
युवा कांग्रेस कमेटी महागामा विधानसभा का हुआ विस्तार

ज्यादा से ज्यादा युवाओं को कांग्रेस में जोड़ने के लिए किया आह्वान

विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष के आदेशानुसार युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष मिन्हाजुल हक ने युवा कांग्रेस कमेटी महागामा विधानसभा का विस्तार किया गया है. युवा कांग्रेस कमेटी ने 14 लोगों को संगठन की मजबूती को लेकर जिम्मेदारी सौंपी है. वहीं नवनियुक्त पदाधिकारी में से उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी शम्स इम्तियाज, अंकेश तिवारी, मिस्टर खान, महासचिव पद की जिम्मेदारी खुर्शीद आलम, सरफ़राज़ आलम, सौरभ भारती, जितेंद्र यादव, जीनत जहां, सरवर अहमद एवं सचिव पद पर नफिसुल हक, भागीरथ पासवान, नरसिंह साह, रेणु भगत, राजीव कुजूर, इफ्तेखार, नुरनबी को नयी जिम्मेदारी दी गयी है. सभी कांग्रेसियों को आवश्यक निर्देश दिये गये. ज्यादा से ज्यादा युवाओं को कांग्रेस में जोड़ने के लिए आह्वान किया गया. कांग्रेस के विचारधारा को सभी तक पहुंचाने एवं युवाओं को उसके प्रति प्रेरित करने के लिए कहा गया. मौके पर युवा अध्यक्ष मिन्हाजुल हक ने कहा कि कांग्रेस के युवा संगठन को महागामा विधानसभा क्षेत्र में और भी मजबूती के साथ आगे ले जाना है और जो कमियां है, उसे दूर करते हुए युवाओं को जोड़ते हुए कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान करना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola