पोड़ैयाहाट में बैंकर्स कमेटी की बैठक संपन्न, अक्टूबर में लगेगा कृषि ऋण कैंप

Updated at : 19 Sep 2025 11:40 PM (IST)
विज्ञापन
पोड़ैयाहाट में बैंकर्स कमेटी की बैठक संपन्न, अक्टूबर में लगेगा कृषि ऋण कैंप

बीडीओ ने लाभुकों को बैंकिंग सुविधा सहज बनाने का दिया निर्देश

विज्ञापन

पोड़ैयाहाट प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय बैंकर्स कमेटी की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता बीडीओ फुलेश्वर मुर्मू ने की. बैठक में अग्रणी जिला प्रबंधक ने जानकारी दी कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार आगामी अक्टूबर माह में प्रखंड मुख्यालय स्तर पर कृषि ऋण संबंधित विशेष कैंप का आयोजन किया जाएगा, जिसमें किसानों को ऋण उपलब्ध कराने की प्रक्रिया सरल और तेज की जाएगी. वहीं, सीओ अमित किस्कू ने विभिन्न बैंकों में लंबित सर्टिफिकेट मामलों की समीक्षा करते हुए सभी शाखा प्रबंधकों को शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया. बैठक के दौरान कई पंचायत सचिवों ने बताया कि सरकारी योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना, वृद्धावस्था पेंशन आदि के लाभुकों को बैंकों से राशि निकालने में कठिनाई हो रही है. इस पर बीडीओ फुलेश्वर मुर्मू ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि कई लाभुक बैंक जाने की बजाय स्थानीय सीएसपी (ग्राहक सेवा केंद्र) से राशि निकालते हैं, जहां बिचौलियों द्वारा अंगूठे का निशान लेकर धोखाधड़ी की आशंका बनी रहती है. उन्होंने सभी बैंक प्रबंधकों को निर्देश दिया कि विशेषकर वृद्ध महिलाओं और असहाय लाभुकों को बैंक से राशि निकालने में कोई कठिनाई न हो, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके. बैठक में एमओ गौतम कुमार ठाकुर, आदित्य प्रियदर्शी, बीएओ, सभी पंचायत सचिव एवं बैंक प्रतिनिधि उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

SANJEET KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola