परियोजना की ओर से कराये जा रहे सडक निर्माण में अनियमिता

Updated at : 18 Feb 2025 11:19 PM (IST)
विज्ञापन
परियोजना की ओर से कराये जा रहे सडक निर्माण में अनियमिता

कुछ वर्ष पहले ही इसी सड़क को करोड़ों की लागत से एबीसी कंस्ट्रक्शन द्वारा बनाया गया था

विज्ञापन

राजमहल कोल परियोजना के पुनर्वास स्थल लोहंडिया में लोगों की सुविधाओं को देखते हुए परियोजना की ओर से सड़क निर्माण कार्य किया जा रहा है. सड़क निर्माण में स्थानीय लोगों ने गड़बड़ी का मामला उठाया है. प्रमुख जशीनता हेंब्रम ने कहा कि परियोजना प्रबंधन की ओर से लोहंडिया पंचायत भवन से यज्ञ मंडली तक पीसीसी सड़क मरम्मत के कार्य में व्यापक अनियमितता के साथ पैसे की लूट की जा रही है. करीब दस लाख रुपये की लागत से कराये जा रहे पीसीसी कार्य में कम दूरी पर ही काम किया जा रहा है. यह भी कहा कि कुछ वर्ष पहले ही इसी सड़क को करोड़ों की लागत से एबीसी कंस्ट्रक्शन द्वारा बनाया गया था. काम कराने वाले संवेदक ने घटिया सड़क बनाकर रख दिया. परिणाम स्वरूप आज फिर से परियोजना को पैसे खर्च कर काम करना पड़ रहा है. सड़क मरम्मत के नाम पर केवल लूट मची है. सड़क प्रखंड मुख्यालय जाने का मुख्य मार्ग है. सडक के जीर्णोद्धार के क्रम में परियोजना के इंजीनियर द्वारा देखरेख भी नहीं की जाती है. एक तरफ निर्माण व दूसरे तरफ सड़क टूटता जा रहा है. प्रबंधन की मिली भगत से सड़क मरम्मत में घटिया सामग्री लगाया जाता है एवं प्राक्कलन के अनुसार कुछ भी काम नहीं होता है.

मामले को लेकर इंजीनियर ने कहासड़क मरम्मत कार्य की जांच की जायेगी. शिकायत मिल रही है. मामले पर हरहाल में कार्रवाई होगी.

– संजीव कुमार, इंजीनियरB

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola