हनवारा पुलिस ने बिहार भेजी जा रही शराब की खेप पकड़ी

Published by : SANJEET KUMAR Updated At : 03 Sep 2025 10:55 PM

विज्ञापन

दो थाना क्षेत्रों से 728 बोतल शराब जब्त, चालक गिरफ्तार

विज्ञापन

पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान शराब से लदी एक पिकअप वैन जब्त की गयी है. इस संबंध में प्रेस वार्ता में जानकारी दी गयी कि हनवारा चेक पोस्ट के पास सफेद रंग की एक बोलेरो पिकअप, जो बिहार नंबर की थी, को रोका गया. वाहन संख्या BR 10GA-4204 में अवैध शराब लादकर बिहार ले जाया जा रहा था. जांच के दौरान वाहन से 12 बोरों में भरी हुई विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद की गयी, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 2 लाख 80 हजार रुपये आंकी गयी है. जब्त की गयी शराब की बोतलें 375 मिली लीटर की हैं और इनकी कुल संख्या सैकड़ों में है. वाहन चालक, जो भागलपुर जिले के इस्माईलपुर का रहने वाला 22 वर्षीय युवक है, को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. हनवारा थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है और इस तस्करी में संलिप्त अन्य व्यक्तियों की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है. इस कार्रवाई में महागामा पुलिस निरीक्षक उपेंद्र कुमार महतो, हनवारा थाना प्रभारी राजन कुमार राम और एएसआई विजय कुमार राम शामिल थे. लिस अभी तक यह जानकारी नहीं दे पाई है कि इस बड़े पैमाने पर शराब की खेप भेजने के पीछे कौन था. गिरफ्तार चालक से पूछताछ की जा रही है. पुलिस का मानना है कि इस तस्करी में कई अन्य लोग भी शामिल हैं, जिनकी पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं.

मेहरमा में चाउमिन की दुकान से 45 बोतल विदेशी शराब जब्त

मेहरमा. स्थानीय पुलिस ने भगैया स्थित एक चाउमिन की दुकान में छापेमारी कर 45 बोतल विदेशी शराब जब्त की है. दुकान संचालक, मानिकपुर भगैया निवासी 35 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार कर कांड संख्या 145/25 के तहत मामला दर्ज किया गया है और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. इस कार्रवाई में एसआई सत्यदीप, एएसआई सहदेव प्रसाद, बीरेंद्र मंडल, आरक्षी लक्ष्मण दास और मो. असरफ अली शामिल थे.

अवैध शराब निर्माण और तस्करी रोकना एक बड़ी चुनौती

गोड्डा. एक समय था जब शराब का व्यवसाय निजी हाथों में था. फिर यह सरकारी नियंत्रण में आया. अब पुनः जिले की कुल 46 शराब दुकानें निजी संचालकों को सौंप दी गयी हैं. शराब निर्माण और तस्करी का अवैध नेटवर्क पहले से ही सक्रिय रहा है और बिहार तक इसकी आपूर्ति लंबे समय से होती आ रही है. गोड्डा जिले में दो से तीन ऐसे स्थान चिन्हित किए गए हैं, जहां पिछले लगभग दस वर्षों से बड़े पैमाने पर अवैध शराब का निर्माण किया जा रहा है. इनमें पोड़ैयाहाट प्रखंड के हरियारी, भटोंधा और गोड्डा शहर क्षेत्र सहित सुंदरपहाड़ी मुख्य मार्ग के पथरा व आसपास के इलाके शामिल हैं. इन स्थानों पर कई बार छापेमारी की गयी है और स्थानीय स्तर पर निर्माण व बॉटलिंग की सामग्री जब्त की गयी है. भागलपुर के जहरीली शराब कांड में पोड़ैयाहाट क्षेत्र का नाम सामने आने के बाद झारखंड और बिहार की पुलिस की सक्रियता बढ़ी थी. हालांकि, अब भी अवैध निर्माण और तस्करी जारी है. इसमें कानून व्यवस्था से जुड़े कुछ लोग भी परोक्ष रूप से शामिल हो सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola