हत्या कर शव तेलडीहा नदी में गाड़ा!
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Jun 2015 8:37 AM (IST)
विज्ञापन

गोड्डा/पोड़ैयाहाट : देवदांड़ थाना पुलिस ने मंगलवार को तेलडीहा नदी के किनारे से एक अधेड़ का शव बरामद किया है. शव क्षत-विक्षत अवस्था में है. पुलिस ने हत्या की आशंका जतायी है. पुलिस का कहना है कि संभवत: अधेड़ की हत्या दो से तीन दिन पूर्व की गयी है. अपराधियों ने अपराध छिपाने की नियत […]
विज्ञापन
गोड्डा/पोड़ैयाहाट : देवदांड़ थाना पुलिस ने मंगलवार को तेलडीहा नदी के किनारे से एक अधेड़ का शव बरामद किया है. शव क्षत-विक्षत अवस्था में है. पुलिस ने हत्या की आशंका जतायी है. पुलिस का कहना है कि संभवत: अधेड़ की हत्या दो से तीन दिन पूर्व की गयी है.
अपराधियों ने अपराध छिपाने की नियत से तेलडीहा नदी के किनारे शव को गाड़ दिया. पुलिस ने शव की पहचान प्रधान हांसदा उफ लिड़न (50 वर्ष) के रूप में की है. अधेड़ सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र के काल्हाजोर गांव के तिरिल टोला का रहने वाला था. सबसे पहले ग्रामीणों ने शव देख इसकी सूचना थाना प्रभारी वरुण रजक का दी थी. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर अधेड़ के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गोड्डा भेज दिया है. पुलिस मामले की अनुसंधान में जुट गयी है.
शव से आ रहा था दरुगध
अधेड़ का शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिला है. शव से दरुगध फैलने से ग्रामीणों को शंका हुई. ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी. जब पुलिस पहुंची तो पाया कि शव का मुंडा व धड़ अलग था. साथ ही दोनों हाथ व पैर कटे थे. गुप्तांग भी कटा पाया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










