महागामा प्रखंड के प्रेमनगर में खराब सोलर जलमीनार से ग्रामीण परेशान

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

दो वर्षों से पेयजल की समस्या, ग्रामीणों ने की प्रशासन से तुरंत हस्तक्षेप की मांग

विज्ञापन

महागामा प्रखंड के प्रेमनगर गांव में खराब पड़े सोलर जलमीनार को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा है. दो वर्षों से जलमीनार बंद रहने के कारण करीब 40 से 50 घरों के लोग पेयजल के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं. ग्रामीणों का आरोप है कि जलमीनार की खराबी की सूचना कई बार जनप्रतिनिधियों और संबंधित विभाग को दी गयी, लेकिन अब तक मरम्मत की दिशा में कोई पहल नहीं हुई. इससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है. गांव के लोग बता रहे हैं कि पहले इसी जलमीनार से पूरे गांव में पानी की आपूर्ति होती थी, लेकिन अब लोगों को रोजाना नदी से पानी ढोना पड़ता है. इससे न केवल समय बर्बाद हो रहा है, बल्कि नदी का पानी पीने से स्वास्थ्य संबंधी खतरे भी बढ़ गये हैं. विशेष रूप से दिहाड़ी मजदूरी करने वाले ग्रामीणों के लिए यह समस्या गंभीर हो गयी है. उनका कहना है कि आधा दिन पानी की व्यवस्था में ही निकल जाता है, जिससे उनकी रोजी-रोटी पर असर पड़ रहा है. साथ ही, पशुओं के लिए पानी की व्यवस्था करना भी मुश्किल हो गया है. ग्रामीणों ने चेतावनी दिया है कि यदि जलमीनार की मरम्मत तुरंत नहीं करायी गयी, तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे. उन्होंने जिला प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर जलमीनार को दुरुस्त करने और पेयजल आपूर्ति बहाल करने की मांग की है.

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola