नंदनी सिंह ने आइसीएससी 10वीं में हासिल किये 96.6% अंक

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

संत थॉमस स्कूल धमड़ी की छात्रा विद्यालय का नाम किया रौशन

विज्ञापन

आइसीएससी बोर्ड द्वारा घोषित 10वीं कक्षा के परिणाम में प्रखंड के सुदूर गांव साहेब धमड़ी स्थित संत थॉमस स्कूल धमड़ी की छात्रा नंदनी सिंह ने 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर न केवल विद्यालय बल्कि पूरे जिले का नाम रौशन किया. नंदनी ने आगे जेइइ की तैयारी करने की इच्छा जतायी और इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और स्कूल के शिक्षकों को दिया. विद्यालय में दूसरे स्थान पर 96.4 अंक पीहू संथालिया रही, जिन्होंने आइआइटी की तैयारी करने की बात कही. तीसरे स्थान पर 95.8 अंक के साथ आदित्य शौर्य रहे, जिन्होंने भी आइआइटी की योजना बनायी. चौथे स्थान पर 89.6 अंक प्रगति आनंद को, पांचवें स्थान पर 89 अंक आकृति सिन्हा को मिले, जिन्होंने डॉक्टर बनने की इच्छा जतायी. छठे स्थान पर 88.6 अंक सपना कुमारी, सातवें स्थान पर 87.4 अंक रिधी रानी, आठवें स्थान पर 86.8 अंक जसिका, नौवें स्थान पर 83.2 अंक अमित कुमार मिश्रा और दसवें स्थान पर 82.4 अंक मो. जीशान अहद ने प्राप्त किये. सभी टॉप टेन छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को दिया. विद्यालय के प्राचार्य फादर रिजेश सेबेस्टियन ने इस शानदार उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि यह प्रखंड के लिए अत्यंत हर्ष का विषय है. उन्होंने विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और लगन की प्रशंसा की और इसे शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग का परिणाम बताया. प्राचार्य ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल शैक्षणिक सफलता तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है. उन्होंने सभी सफल छात्रों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे इसी समर्पण और उत्साह के साथ समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दें और विद्यालय का नाम हमेशा रौशन करें.

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola