ठाकुरगंगटी स्कूल में चोरी, आइसीटी कक्ष से लाखों का सामान गायब

Published by :SANJEET KUMAR
Published at :30 Apr 2026 11:11 PM (IST)
विज्ञापन
ठाकुरगंगटी स्कूल में चोरी, आइसीटी कक्ष से लाखों का सामान गायब

आइसीटी कक्ष के दरवाजे का कुंडी तोड़कर चोर ने सामान ले भागा

विज्ञापन

ठाकुरगंगटी प्रखंड क्षेत्र के ठाकुरगंगटी थाना क्षेत्र स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय सियारडीह के आइसीटी कक्ष में चोरी की घटना हुई. चोरी की जानकारी तब हुई जब सभी शिक्षक सामान्य समय के अनुसार विद्यालय पहुंचे. आइसीटी इंस्ट्रक्टर मो. गुलाम सर्वर ने देखा कि कक्षा में रखा सामान बिखरा पड़ा था. उन्होंने यह जानकारी प्रभारी प्रधानाध्यापक आलोक कुमार को दी. आलोक कुमार ने कमरे का निरीक्षण किया तो आइसीटी कक्ष के एक दरवाजे का कुंडी टेढ़ा पाया. साथ ही, कमरे में रखे तीन सीपीयू, तीन मॉनिटर, तीन माउस, तीन कीबोर्ड, तीन हेडफोन और वाईफाई गायब पाये गये. इसकी सूचना ठाकुरगंगटी थाना प्रभारी राजन कुमार राम को दी गयी. थाना प्रभारी एएसआइ घनश्याम राय के साथ विद्यालय पहुंचे और घटना की जांच की. प्रभारी प्रधानाध्यापक ने लिखित आवेदन देकर उचित कार्रवाई की मांग की है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

SANJEET KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola