संत थॉमस स्कूल के सभी छात्रों ने आइसीएसइ 10वीं में सफलता प्राप्त कर किया नाम रोशन

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

टॉपर निधीश कुमार ने हासिल किये 93.6 प्रतिशत अंक, शिक्षक और विद्यार्थियों ने दी बधाई

विज्ञापन

संत थॉमस स्कूल, गोविंदपुर, महागामा के सभी छात्रों ने आइसीएसइ 10वीं बोर्ड परीक्षा में सफलता प्राप्त कर विद्यालय का नाम रौशन किया है. विद्यालय के प्रिंसिपल फादर बीबीन ने बताया कि विद्यालय से कुल 89 छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिसमें सभी छात्र सफल रहे. उन्होंने बताया कि 90% से ऊपर अंक 4 छात्रों ने प्राप्त किये, 60% से ऊपर 64 छात्र और 25 छात्रों ने सेकंड डिवीजन से परीक्षा पास की. विद्यालय के टॉपर छात्र निधीश कुमार ने 93.6% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया. द्वितीय स्थान प्रीतम जॉन टुडू (92.6%), तृतीय स्वस्ति कुमारी (91.8%), चतुर्थ मोहम्मद आतिफ जिलानी (90.6%), पंचम आदित्य राज (88.8%), छठा ओम राज (86.6%), सप्तम राहुल रफिल हांसदा (86.2%), आठवां हिमांशु हर्ष (85.8%), नौवां कृष्णा राज (83%) और दसवां स्थान अंजली कुमारी (82.6%) ने प्राप्त किया. फादर बिबीन ने सभी बच्चों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों की कड़ी मेहनत का परिणाम है. उन्होंने कहा कि शिक्षक इस उपलब्धि के लिए विशेष बधाई के पात्र हैं.

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola