बोआरीजोर में धूमधाम से मनायी गयी महर्षि मेंहीं परमहंस की 142वीं जयंती

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

सत्संग आयोजन में परोपकार और अहिंसा का संदेश दिया गया, समाज सुधार की अपील

विज्ञापन

ललमटिया स्थित बजरंगबली मंदिर के प्रांगण में गुरुवार को महर्षि मेंहीं परमहंस जी महाराज की 142वीं जयंती धूमधाम से मनायी गयी. इस अवसर पर सत्संग प्रेमियों द्वारा मंदिर प्रांगण में सत्संग का आयोजन किया गया और उपस्थित लोगों में प्रसाद वितरित किया गया. सत्संग के दौरान कृष्णानंद बाबा ने बताया कि महर्षि मेंहीं परमहंस के मार्ग पर चलकर समाज में सुधार लाया जा सकता है. उन्होंने जीवन भर अहिंसा और परोपकार की भावना को बढ़ावा दिया. अपने समय में सत्संग के माध्यम से ग्रामीणों को परोपकार और समाज सुधार के प्रति जागरूक करते थे. उन्होंने सत्संग प्रेमियों से अपील करते हुए कहा कि समाज सुधार के लिए सभी को सहयोग करना आवश्यक है, नशे से दूर रहना चाहिए और बेहतर समाज बनाने हेतु एकजुट होकर कार्य करना चाहिए. इस अवसर पर अरुण साह, गणेश पोद्दार, दुखन पंडित, आशा देवी, नीता देवी, शांति देवी, अनीता देवी सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola