रामगढ़: केबीपी कोल परियोजना के संचालन और ग्रामीण समस्याओं को लेकर डीसी ने की समीक्षा बैठक

बैठक में उपस्थित उपायुक्त ऋतुराज व अन्य पदाधिकारी
Ramgarh News: केबीपी कोल परियोजना के संचालन और प्रभावित ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान को लेकर बैठक हुई. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.
रामगढ़ से भागीरथ महतो की रिपोर्ट
Ramgarh News: कोतरे बसंतपुर पंचमो केबीपी कोल परियोजना के सुचारू संचालन और परियोजना प्रभावित ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान को लेकर गुरुवार को रामगढ़ में बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त ऋतुराज ने की. बैठक में उपायुक्त ने परियोजना से जुड़े अलग-अलग बिंदुओं की समीक्षा की और संबंधित विभागों और परियोजना प्रबंधन को जरूरी निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के साथ-साथ स्थानीय ग्रामीणों के हितों का संरक्षण प्राथमिकता होनी चाहिए.
विकास कार्यों में तेजी लाने का निर्देश
उपायुक्त ने कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया. उन्होंने रोजगार, पेयजल, सड़क, बिजली, स्वास्थ्य एवं शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया.
ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान का निर्देश
बैठक में जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने रोजगार, परिवहन, सुरक्षा एवं जलापूर्ति से जुड़ी समस्याएं रखीं. इस पर उपायुक्त ने सभी शिकायतों के त्वरित समाधान के निर्देश दिए.
पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण पर जोर
उपायुक्त ने परियोजना क्षेत्र में पर्यावरणीय मानकों के पालन और प्रदूषण नियंत्रण के लिए जरूरी कदम उठाने को भी कहा. बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, संबंधित विभागों के अधिकारी, परियोजना प्रबंधन, जनप्रतिनिधि एवं अन्य लोग उपस्थित थे.
यह भी पढ़ें: IIM कोलकाता सिखाएगा व्यापार के गुर: झारखंड की 50 हजार महिला उद्यमियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्वेता वैद्य
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Loading Review Hub...
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










