रामगढ़: एफएमडी टीकाकरण अभियान जारी, अब तक 18,070 पशुओं को लगाया गया टीका

Updated:
विज्ञापन
फोटो कैप्शन: उपायुक्त आवास परिसर में पशुओं को एफएमडी टीका लगाते पशुपालन विभाग की टीम. | Prabhat Khabar Network

उपायुक्त आवास परिसर में पशुओं को एफएमडी टीका लगाते पशुपालन विभाग की टीम. | Prabhat Khabar Network

रामगढ़ में पशुओं को खुरपका-मुंहपका रोग से बचाने के लिए टीकाकरण अभियान जारी है. अब तक 18,070 पशुओं का टीकाकरण किया जा चुका है. पशुपालक जरूर लगवाएं टीका.

विज्ञापन

रामगढ़. जिले में पशुओं को संक्रामक रोगों से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से एफएमडी (खुरपका-मुंहपका) टीकाकरण अभियान लगातार चलाया जा रहा है. अभियान के तहत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पशुओं का टीकाकरण किया जा रहा है. अब तक जिले में 18,070 पशुओं को एफएमडी का टीका लगाया जा चुका है.

उपायुक्त आवास परिसर में भी चला टीकाकरण अभियान

इसी क्रम में शुक्रवार को उपायुक्त ऋतुराज के आवास परिसर में भी एफएमडी टीकाकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान पशुपालन विभाग की टीम ने पशुओं को खुरपका-मुंहपका रोग से बचाव के लिए टीका लगाया और उपस्थित पशुपालकों को अभियान की जानकारी दी.

टीकाकरण ही सबसे प्रभावी बचाव: उपायुक्त

उपायुक्त ऋतुराज ने कहा कि खुरपका-मुंहपका एक गंभीर संक्रामक रोग है, जो पशुओं के स्वास्थ्य के साथ-साथ पशुपालकों की आर्थिक स्थिति को भी प्रभावित करता है. इससे बचाव के लिए टीकाकरण सबसे प्रभावी उपाय है. उन्होंने जिले के सभी पशुपालकों से अपने पशुओं का अनिवार्य रूप से टीकाकरण कराने की अपील की.

अधिक से अधिक पशुओं के टीकाकरण का निर्देश

उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करते हुए अधिक से अधिक पशुओं को टीकाकरण से आच्छादित किया जाए. साथ ही पशुपालकों से अपील की कि वे अपने क्षेत्र में चल रहे अभियान में सहयोग करें और समय पर अपने पशुओं को टीका दिलाएं.

प्रशासन की पशुपालकों से अपील

जिला प्रशासन और पशुपालन विभाग ने संयुक्त रूप से सभी पशुपालकों से अपील की है कि वे अपने गाय-भैंस सहित सभी पशुओं को एफएमडी टीका अवश्य लगवाएं, ताकि जिले को इस संक्रामक रोग से सुरक्षित रखा जा सके.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola