अज्ञात बोलेरो के धक्के से महिला घायल

Published at :02 Jun 2015 8:45 AM (IST)
विज्ञापन
अज्ञात बोलेरो के धक्के से महिला घायल

पथरगामा : पथरगामा बालिका उच्च विद्यालय जाने वाले मुख्य मार्ग पर सोमवार को अज्ञात बोलेरो के धक्के से 50 वर्षीय फूलो देवी घायल हो गयी. स्थानीय ग्रामीणों की मदद से फूलो देवी को इलाज के लिए पथरगामा सीएचसी में भरती कराया गया. चिकित्सा प्रभारी डॉ पीएन दर्वे ने प्राथमिक उपचार कर महिला को सदर अस्पताल […]

विज्ञापन
पथरगामा : पथरगामा बालिका उच्च विद्यालय जाने वाले मुख्य मार्ग पर सोमवार को अज्ञात बोलेरो के धक्के से 50 वर्षीय फूलो देवी घायल हो गयी. स्थानीय ग्रामीणों की मदद से फूलो देवी को इलाज के लिए पथरगामा सीएचसी में भरती कराया गया.
चिकित्सा प्रभारी डॉ पीएन दर्वे ने प्राथमिक उपचार कर महिला को सदर अस्पताल रेफर कर दिया. पुत्र प्रकाश दास ने बताया कि चिल्कारा गांव से गोड्डा जाने के लिए पथरगामा बस स्टैंड गाड़ी पकड़ने जा रही थी. इसी क्रम में विद्यालय मार्ग पर अज्ञात बोलेरो चालक धक्का मार कर फरार हो गया. डॉ दर्वे ने बताया कि घायल महिला के सिर पर गंभीर चोट आयी है. उसे रेफर किया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola