ओके::आधार आधारित बायोमेेट्रिक उपस्थिति प्रणाली पर कार्यशाला का आयोजन

Published at :27 May 2015 11:06 PM (IST)
विज्ञापन
ओके::आधार आधारित बायोमेेट्रिक उपस्थिति प्रणाली पर कार्यशाला का आयोजन

पदाधिकारियों व कर्मियों को दी गयी बायोमेट्रिक प्रणाली की जानकारी-ऑन लाइन उपस्थिति दर्ज नहीं होने पर पदाधिकारियों व कर्मचारियों का वेतन तत्काल प्रभाव से रोकने का निर्देश उपायुक्त ने दियातसवीर: 02 कार्यशाला में मौजूद पदाधिकारी व कर्मीप्रतिनिधि, गोड्डा आधार आधारित बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली के बेहतर ढंग से संचालन के लिए बुधवार को समाहरणालय की मीटिंग […]

विज्ञापन

पदाधिकारियों व कर्मियों को दी गयी बायोमेट्रिक प्रणाली की जानकारी-ऑन लाइन उपस्थिति दर्ज नहीं होने पर पदाधिकारियों व कर्मचारियों का वेतन तत्काल प्रभाव से रोकने का निर्देश उपायुक्त ने दियातसवीर: 02 कार्यशाला में मौजूद पदाधिकारी व कर्मीप्रतिनिधि, गोड्डा आधार आधारित बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली के बेहतर ढंग से संचालन के लिए बुधवार को समाहरणालय की मीटिंग हॉल में कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में पदाधिकारी सहित सभी विभाग के कर्मियों को बायोमेट्रिक प्रणाली की जानकारी दी गयी. सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के प्रोजेक्ट समन्वयक विकास कुमार एवं डीपीओ यूआइडी धूलगर्जन सिंह दीपक ने ऑन लाइन बायोमेट्रिक संचालन के तरीकों से भी कर्मियों को अवगत कराया. जिला समन्वयक श्री सिंह ने डेटाबेस पब्लिक पोर्टल के बारे में बताया कि इस साइट को कोई भी देख सकता है. कहा कि इस साइट से इस बात की जानकारी मिलती है कि कोई पदाधिकारी व कोई कर्मी कितने बजे कार्यालय आता है. कर्मियों को बताया कि मॉनीटरिंग राज्य स्तर से सूचना एवं प्रौद्योगिकी की ओर से किया गया है. कहा कि ऑन लाइन उपस्थिति दर्ज नहीं होने पर पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों का वेतन तत्काल प्रभाव से रोकने का आदेश उपायुक्त ने दिया है. इस मौके पर उपविकास आयुक्त रंजन चौधरी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी एबीई खालको, जिला कल्याण पदाधिकारी मेनका, कार्यपालक दंडाधिकारी फुलेश्वर मुर्मू, गोड्डा बीडीओ कंचन कुमारी भदौरिया, सीओ दिवाकर प्रसाद द्विवेदी सहित अन्य विभागों के कर्मचारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola