Friday South OTT Releases: वीकेंड का प्लान सॉर्टेड, OTT पर आईं क्लासिक से लेकर नई साउथ फिल्में, देखें पूरी लिस्ट
Friday South OTT Releases: आज शुक्रवार को OTT पर साउथ फिल्मों का धमाका हुआ है. कमल हासन की क्लासिक फिल्म से लेकर नई हॉरर-कॉमेडी और ड्रामा तक कई फिल्में रिलीज हुई हैं. जानिए पूरी लिस्ट.
Friday South OTT Releases: आज शुक्रवार है और अगर आप साउथ फिल्मों के शौकीन हैं, तो आज का दिन आपके लिए खास बन गया है. ओटीटी (OTT) पर आज कई शानदार फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हुई हैं, जिनका दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे थे. इनमें कमल हासन की एक क्लासिक और बेहद मशहूर फिल्म भी शामिल है, जो पहली बार डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हुई है. इसके अलावा नई हॉरर-कॉमेडी और ड्रामा फिल्में भी आज रिलीज हुई हैं, जो आपका पूरा वीकेंड एंटरटेनमेंट से भर देंगी.
तो चलिए बिना देरी किए आपको पूरी लिस्ट बताते हैं.
मूंदराम पिरई (Amazon Prime Video)
कमल हासन और श्रीदेवी की यह बहुत ही प्यारी फिल्म पूरे 44 साल बाद पहली बार ओटीटी पर आई है. इसकी कहानी ‘भाग्यलक्ष्मी’ (श्रीदेवी) की है, जो एक एक्सीडेंट के बाद अपनी याददाश्त खो देती है और एक छोटी बच्ची जैसी बन जाती है. उसे एक टीचर (कमल हासन) बचाते हैं और उसका बहुत ख्याल रखते हैं. इस फिल्म का अंत इतना इमोशनल है कि आपकी आंखों में आंसू आ जाएंगे. इसे मिस बिल्कुल मत करिएगा.
Raakaasa (नेटफ्लिक्स)
अगर आपको डर के साथ-साथ कॉमेडी भी पसंद है, तो ‘राकासा’ आपके लिए ही है. यह फिल्म तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज हुई है. इसमें भूतों वाली डरावनी कहानी को बड़े ही मजाकिया अंदाज में दिखाया गया है. थिएटर में धमाल मचाने के बाद अब यह नेटफ्लिक्स पर आ गई है.
TN 2026 (प्राइम वीडियो)
यह एक तमिल ड्रामा फिल्म है जिसकी कहानी पोलाची नाम की जगह पर सेट है. इसमें एक ताकतवर जमींदार की कहानी है, जो एक छोटे एक्टर को बहुत बड़ा स्टार बनाना चाहता है. यह फिल्म दिखाती है कि कैसे बड़े सपने और ताकत इंसान की जिंदगी बदल देते हैं. अगर आपको गंभीर और अच्छी कहानियां पसंद हैं, तो इसे जरूर देखें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










