लोहरदगा में फुलकुंदी का आयोजन, नंगे पांव आग में चलकर भक्तों ने दिया आस्था का परिचय

फुलकुंदी
Lohardaga News: लोहरदगा के तिसिया गांव में चार दिवसीय शिव मंडा पूजा के दौरान आधी रात को फुलकुंदी में भक्तों ने दहकते अंगारों पर नंगे पांव चलकर भगवान शिव के प्रति अपनी अटूट आस्था दिखाई. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.
लोहरदगा से गोपी कृष्ण कुंवर की रिपोर्ट
Lohardaga News: झारखंड के लोहरदगा जिले के किस्को प्रखंड अंतर्गत पाखर पंचायत के तिसिया गांव में चार दिवसीय शिव मंडा पूजा के तहत गुरुवार और शुक्रवार मध्य रात्रि 2 बजे भक्तों ने फुलकुंदी में दहकते अंगारों पर नंगे पांव चलकर भगवान शिव के प्रति अपनी अटूट आस्था का परिचय दिया.
विधि-विधान से हुई पूजा
इससे पूर्व मुख्य पुरोहित उत्तम पाठक और उज्ज्वल पाठक ने विधिवत पूजा कराई. तिसिया में शिव मंडा पूजा समिति के तत्वावधान में चार दिवसीय मंडा पूजा में मंगलवार को मंदिर से भगवान शंकर, माता पार्वती और नंदी को लाकर मंडा पूजा स्थल पर स्थापित कर विधिवत पूजा की गई.
निर्जला उपवास
गुरुवार और शुक्रवार की मध्य रात्रि फुलकुंदी का मुख्य आयोजन हुआ. जहां भक्तों ने निर्जला उपवास रखकर सच्चे मन से भगवान शिव की आराधना की और धधकते आग पर चलकर भक्ति का अद्वितीय प्रदर्शन किया. कर सच्चे मन से भगवान शिव की आराधना की और धधकती आग पर चलकर भक्ति का अद्वितीय प्रदर्शन किया. इस दौरान समूचा क्षेत्र भक्तिमय हो गया. ढोल-नगाड़ों की गूंज और हर-हर महादेव के जयकारों के बीच एक के बाद एक भक्त अंगारों से होकर आस्था प्रकट की.
हजारों की संख्या में लोग मौजूद
इस अद्भुत दृश्य को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग मौके पर मौजूद रहे. वहीं अतिथि के तौर पर नगर परिषद अध्यक्ष अनिल उरांव,जिला परिषद सदस्य संदीप गुप्ता,थाना प्रभारी मानस कुमार साधु मौजूद थे.
यह भी पढ़ें: झारखंड ट्रेजरी घोटाला: 8 मई को बोकारो पहुंचेगी डॉ. अमिताभ की हाई लेवल कमेटी, 6 साल के रिकॉर्ड खंगालने की तैयारी
यह भी पढ़ें: IIM कोलकाता सिखाएगा व्यापार के गुर: झारखंड की 50 हजार महिला उद्यमियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर में लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. वह पिछले एक साल से व्यंजन (Recipes), फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे विषयों पर लेख लिख रही हैं. उनका उद्देश्य पाठकों को रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और स्टाइलिश बनाने के लिए प्रैक्टिकल टिप्स देना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










