राकेश मिश्रा का नया धमाका, ‘कमरिया टूटल ए राजाजी’ ने मचाई सनसनी

Edited by Pushpanjali
Updated:
विज्ञापन

Rakesh Mishra New Bhojpuri Song

Rakesh Mishra New Bhojpuri Song: भोजपुरी गायक राकेश मिश्रा का नया गाना ‘कमरिया टूटल ए राजाजी’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया और यूट्यूब पर वायरल हो गया है. शिल्पी राज और अनुराधा यादव के साथ आए इस गाने को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है और फैंस जमकर रील्स बना रहे हैं.

विज्ञापन

Rakesh Mishra New Bhojpuri Song: भोजपुरी संगीत जगत के लोकप्रिय गायक राकेश मिश्रा एक बार फिर अपने नए गाने से धमाल मचा रहे हैं. उनका नया भोजपुरी गीत कमरिया टूटल ए राजाजी रिलीज होते ही इंटरनेट पर तेजी से वायरल होने लगा है. इस गाने में राकेश मिश्रा के साथ अनुराधा यादव की सुरीली आवाज ने अलग ही रंग जमा दिया है. शानदार संगीत, देसी अंदाज और जबरदस्त डांस से भरपूर यह गाना भोजपुरी दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है. सोशल मीडिया पर भी फैंस इस गाने पर जमकर रील्स और वीडियो बना रहे हैं.

गाने के पीछे की टीम

इस धमाकेदार गाने को भोजपुरी इंडस्ट्री के लोकप्रिय गायक राकेश मिश्रा और शिल्पी राज ने अपनी शानदार आवाज दी है, जबकि वीडियो में अनुराधा यादव का जबरदस्त अंदाज देखने को मिल रहा है. गाने के बोल मनीष राज ने लिखे हैं और इसका संगीत गोलू सिंह ने तैयार किया है. वहीं आदर्श सिंह ने इसे कंपोज किया है. गाने की कोरियोग्राफी कानू मुखर्जी और विष्णु कुमार ने की है, जिसने वीडियो को और भी आकर्षक बना दिया है. संतोष यादव और नवीन वर्मा की सिनेमैटोग्राफी भी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है. यह गाना SRK Music के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है, जहां इसे फैंस का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है.

राकेश मिश्रा का करियर

भोजपुरी संगीत जगत में राकेश मिश्रा ने अपनी दमदार आवाज और अलग अंदाज से खास पहचान बनाई है. उनके कई गाने आज भी फैंस की प्लेलिस्ट में शामिल हैं. ये राजा जई ना बहरिया, रंगदारो के भतार और मुचकइला ए राजाउ जैसे गानों ने रिलीज होते ही यूट्यूब पर धमाल मचा दिया था. वहीं मन करे सिलवट और नइहर में खइलस माल मिली को दर्शकों ने खूब प्यार दिया. इसके अलावा राजा जवान हम लइका भी राकेश मिश्रा के लोकप्रिय गानों में गिना जाता है। देसी बोल, जबरदस्त म्यूजिक और राकेश मिश्रा की खास गायकी ही उनके गानों को भोजपुरी दर्शकों के बीच इतना पसंदीदा बनाती है.

यह भी पढ़ें: ‘सड़िया रजऊ नाश दिहलs’ ने रिलीज होते ही उड़ाया गर्दा, इंटरनेट पर छाया भोजपुरी गाना

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola