आइसीएसइ बोर्ड परीक्षा में लिवेंस अकादमी के विद्यार्थियों का बेहतर प्रदर्शन किया है

Updated:
विज्ञापन
आइसीएसइ बोर्ड परीक्षा में लिवेंस अकादमी के विद्यार्थियों का बेहतर प्रदर्शन किया है

आइसीएसइ बोर्ड परीक्षा में लिवेंस अकादमी के विद्यार्थियों का बेहतर प्रदर्शन किया है

विज्ञापन

लोहरदगा़ आइसीएसइ बोर्ड परीक्षा में लिवेंस अकादमी के विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है. इस विद्यालय से 118 विद्यार्थियों ने मैट्रिक की परीक्षा दी थी. जिसमें 73 विद्यार्थी डिस्टिंक्शन मार्क्स, 37 विद्यार्थी फर्स्ट डिवीजन तथा 8 विद्यार्थी सेकंड डिवीजन से मैट्रिक की परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं. विद्यालय के अपूर्व कुमार 95%, सिद्धि सहदेव 94.6%, राघव राज 94.6% ,उत्कर्ष कुमार 93.8%, एंजेल कुल्लू 93.6%, आदित्य कुमार सिंह 93.4%, सेजल सिन्हा 92.6%, हर्ष राजपाल 92.2%, मोहित मित्तल 91.6%, तनिष्क कुमार 91.2% तथा आयुष राज 90% अंकों के साथ उत्तीर्ण हुए हैं. विद्यार्थियों की इस सफलता पर विद्यालय के प्राचार्य फादर थॉमस ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है. आंधी और बारिश से फसलों को भारी नुकसान

भंडरा. प्रखंड क्षेत्र में बुधवार को आयी तेज आंधी और मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया. इस प्राकृतिक आपदा से किसानों को भारी आर्थिक चोट पहुंची है. तेज हवाओं के कारण आम, लीची और जामुन के पेड़ों से आधे से अधिक फल टूटकर गिर गये. भंडरा, धनामंजी, सेमरा, पलमी, तिलसिरी समेत करीब दो दर्जन गांवों में बड़े पैमाने पर बागवानी की जाती है, जिससे किसानों को अच्छी आय की उम्मीद थी. आंधी के कारण कई घरों के एस्बेस्टस और शेड भी उड़ गये, जिससे लोगों को काफी नुकसान हुआ है. हालांकि, बारिश के बाद तापमान में गिरावट आने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत जरूर मिली है, लेकिन फसल बर्बादी से किसान बेहद आहत हैं. प्रभावित किसानों ने प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola