हाथियों का उत्पात, घर का दरवाजा तोड़ अनाज खाया, फसलें की बर्बाद

Updated:
विज्ञापन
हाथियों का उत्पात, घर का दरवाजा तोड़ अनाज खाया, फसलें की बर्बाद

हाथियों का उत्पात, घर का दरवाजा तोड़ अनाज खाया, फसलें की बर्बाद

विज्ञापन

कैरो. थाना क्षेत्र के गितिलगढ़ गांव में बुधवार की रात हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. गितिलगढ़ निवासी संजू शुक्ला के घर में एक हाथी ने घुसकर दरवाजा तोड़ दिया और भीतर रखा करीब एक क्विंटल चावल व पांच क्विंटल गेहूं खाकर बर्बाद कर दिया. इसके अलावा हाथियों ने गांव के किसान हरि उरांव और रतिया उरांव के खेतों में लगी टमाटर व कद्दू की फसल को रौंद डाला, जिससे उन्हें भारी आर्थिक क्षति हुई है. पीड़ितों ने घटना की जानकारी वन विभाग को दी है. वन विभाग ने आश्वासन दिया है कि कानूनी प्रावधानों के तहत पीड़ितों को हरसंभव मुआवजा दिया जायेगा. इसके लिए किसानों को अंचल कार्यालय में आवेदन जमा करने को कहा गया है. गौरतलब है कि पिछले कुछ वर्षों से इस क्षेत्र में हाथियों का आतंक बढ़ा है. हाथियों ने अब तक कई लोगों की जान ली है और दर्जनों घरों को ध्वस्त कर दिया है, जिससे ग्रामीण भय के साये में जीने को मजबूर हैं. कस्तूरबा विद्यालय में बालिका शिक्षा और संरक्षण पर जोर

कुड़ू. बाल विवाह, बाल श्रम के उन्मूलन और ड्रॉप आउट बच्चों को पुनः स्कूल से जोड़ने के उद्देश्य से गुरुवार को कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में विशेष बैठक हुई. मैजिक बस संस्था, जनप्रतिनिधियों और अभिभावकों की इस संयुक्त बैठक की अध्यक्षता प्रेरणा कुमारी व अंशिका कुमारी ने की. बैठक में बच्चों की जीवन शैली में सुधार और उनकी बुनियादी जरूरतों को पूरा करने पर विस्तृत चर्चा हुई. प्रेरणा कुमारी ने अभिभावकों को प्रेरित करते हुए कहा कि एक बेटी के साक्षर होने से दो परिवार शिक्षित होते हैं. बेटियां आज हर क्षेत्र में बेटों के बराबर हैं, इसलिए उनके संरक्षण और शिक्षा के लिए अभिभावकों का जागरूक होना अनिवार्य है. वक्ताओं ने जोर दिया कि जब बेटियां पढ़ेंगी, तभी समाज और देश का विकास संभव है. मौके पर विद्यालय की वार्डन, कई मुखिया, वार्ड सदस्य और काफी संख्या में अभिभावक मौजूद थे.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola