ओके::सेवा नियमित की मांग को लेकर नगर निकाय कर्मियों का आंदोलन

नगर पंचायत के समक्ष भूख हड़ताल पर बैठे-जुटे कर्मियों ने मांगों के समर्थन में नारेबाजी भी की -रघुवर सरकार पर कर्मियों की मांगों की उपेक्षा का आरोप लगायातसवीर: 23 नगर पंचायत के समक्ष प्रदर्शन करते नगर निकाय कर्मीप्रतिनिधि, गोड्डा सेवा नियमित की मांग को लेकर नगर निकाय कर्मी नगर पंचायत के समक्ष मंगलवार को भूख […]
नगर पंचायत के समक्ष भूख हड़ताल पर बैठे-जुटे कर्मियों ने मांगों के समर्थन में नारेबाजी भी की -रघुवर सरकार पर कर्मियों की मांगों की उपेक्षा का आरोप लगायातसवीर: 23 नगर पंचायत के समक्ष प्रदर्शन करते नगर निकाय कर्मीप्रतिनिधि, गोड्डा सेवा नियमित की मांग को लेकर नगर निकाय कर्मी नगर पंचायत के समक्ष मंगलवार को भूख हड़ताल पर बैठ गये. इस दौरान जुटे कर्मियों ने मांगों के समर्थन में नारेबाजी भी की. सफाई कर्मचारियों ने बताया कि सरकार द्वारा नगर निकाय कर्मियों की मांगों को नजरअंदाज किया जा रहा है. जिसके परिणाम स्वरूप पूरे राज्य में नगर निकाय कर्मी आंदोलन के लिए मजबूर हुए हैं. सफाई कर्मियों ने वर्षों से कार्यरत दैनिक मजदूरों की सेवा नियमित करने, निकाय स्तर पर विकास योजनाओं के कार्यान्वयन की जांच निगरानी विभाग से कराने, न्यूनतम मजदूरी के आधार पर मानदेय निर्धारित करने, पंचम वेतनमान की तरह छठा वेतनमान का 70 प्रतिशत अनुदान का भुगतान करने, निकाय कर्मियों को सरकारी कर्मी के समान पूर्ण चिकित्सा सुविधा बहाल करने व सफाई कर्मी की अनुकंपा राज्य स्तर से निर्धारित करने, राज्य स्तर पर बकाया वेतनमान का भुगतान करने, सेवानिवृत्त कर्मियों को वेतन एकमुश्त देने सहित तमाम निकायों में इपीएफ योजना सख्ती से लागू करने की मांग की. मांगों का एक ज्ञापन सफाई कर्मचारियों ने नगर पंचायत के पदाधिकारी को भी दिया. मौके पर कार्तिक मेहतर, दिलीप मेहतर, फुच्चो मेहतर, उपेंद्र दास सहित अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










